
- विनोद मिश्रा
बांदा। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने अपने जन्मदिन के अवसर पर स्टेडियम में पौधारोपण कर पर्यावरण को संजीवनी देने का कार्य किया। इस अवसर पर अंकित गुप्ता के साथ पार्टी के नेता और समर्थक भी शामिल हुए। अंकित गुप्ता ने पौधारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से पर्यावरण की सुरक्षा के लिए इस पहल में भाग लेने का आह्वान किया।

अंकित गुप्ता ने कहा, “प्रकृति को ईश्वर का दूसरा रूप माना जाता है”। हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि हम पर्यावरण को बचाने के लिए पौधारोपण करें। उन्होंने बताया कि पेड़ों पर पूरी प्रकृति निर्भर करती है, और पौधारोपण से न केवल पर्यावरण की सुरक्षा होती है, बल्कि यह जीवनदायिनी भी साबित होता है।

उन्होंने चिंता जताई कि आजकल पेड़ों की कमी और जंगलों के कटने से पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है, जिसके कारण प्राकृतिक आपदाओं का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने सबसे आग्रह किया कि हम सभी को पेड़ लगाने चाहिए ताकि प्राकृतिक आपदाओं से बचा जा सके और पर्यावरण संतुलित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
