27.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
डॉक्टर ने मरीज को पीटकर कक्ष से बाहर घसीटा, घटना सीसीटीवी में हुई कैद, डीएम ने जांच के दिए आदेश
उत्तर प्रदेश

डॉक्टर ने मरीज को पीटकर कक्ष से बाहर घसीटा, घटना सीसीटीवी में हुई कैद, डीएम ने जांच के दिए आदेश

  • विनोद मिश्रा

महोबा। जिला अस्पताल में तैनात टेलीमेडिसिन डॉक्टर की दबंगई सामने आई है। इलाज कराने गए मरीज से कहासुनी होने पर डॉक्टर ने न सिर्फ उसे कुर्सी से उठाकर पटक दिया, बल्कि लात-घूसों से मारपीट करते हुए कक्ष से बाहर तक घसीटता ले गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। जिला अस्पताल में मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

डॉक्टर ने मरीज को पीटकर कक्ष से बाहर घसीटा, घटना सीसीटीवी में हुई कैद, डीएम ने जांच के दिए आदेश
The doctor beat the patient and dragged him out of the room, the incident was captured in CCTV, DM ordered an investigation.

डीएम मृदुल चौधरी ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। सीएमओ व सीएमएस की दो सदस्यीय समिति पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट सौपेंगी। जिला अस्पताल में तैनात फॉर्मासिस्ट जगदम्बा उपाध्याय के बेटे आकाश की गुरुवार को तबियत बिगड़ने पर वह अस्पताल इलाज कराने गया था। आकाश ने बताया कि वह डाॅक्टर आरपी सिंह के कक्ष में पहुंचा। जहां डॉक्टर ने स्वास्थ्य की जांच करते हुए बाहर से दवाएं लाने की पर्ची थमा दी। बाहर की दवाएं महंगी होने पर अस्पताल से ही दवाएं देने की बात कहने पर डॉक्टर भड़क गया। आरोप है कि डॉक्टर ने लिखी गईं दवाओं का पर्चा फाड़ दिया और मारपीट शुरू कर दी। डॉक्टर ने मरीज को न सिर्फ कुर्सी से उठाकर पटक दिया, बल्कि लात-घूसों से पीटते हुए कक्ष के बाहर तक घसीटता ले गया। कक्ष में मौजूद अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने बीच-बचाव करने की भी जहमत नहीं उठाई।

डॉक्टर ने मरीज को पीटकर कक्ष से बाहर घसीटा, घटना सीसीटीवी में हुई कैद, डीएम  ने जांच के दिए आदेश
The doctor beat the patient and dragged him out of the room, the incident was captured in CCTV, DM ordered an investigation.

पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. पवन कुमार अग्रवाल ने बताया कि टेलीमेडिसिन डॉ. आरपी सिंह पर बाहर से दवाएं लिखे जाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। मामले में मारपीट भी की गई है। पूरी घटना के सीसीटीवी फुटेज चेक कराए जा रहे हैं। जांच के लिए समिति गठित की गई है। डीएम के निर्देश पर सीएमओ डॉ. आशाराम और वह स्वयं पूरे मामले की जांच करेंगे। जो भी दोषी होगा, कार्रवाई की जाएगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी में सियासी हलचल हुई तेज: हो सकती है शीघ्र नई तैनातियां

City News Uttar Pradesh

बिजली विभाग का कारनामा: दिहाड़ी मजदूर दो माह में 1.72 लाख का बिल ठोंका

डीएम आनंद का फरमान : फरियादी का पूरा हो अरमान …

City News Uttar Pradesh

सुस्ती पर ‘अफसरों’ की लगी क्लास: योजनाओं की हुई पड़ताल, कहा- लापरवाही नहीं बर्दाश्त

City News Uttar Pradesh Desk

सावन का पहला दिन : बामदेवेश्वर सहित शिव मंदिरों में गूंजा हर-हर महादेव

अन्नदाता सम्मेलन में गूंजा पीएम मोदी का जयकारा : किसानों में उमड़ा उत्साह

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़