- विनोद मिश्रा
बांदा। जिलाधिकारी अनुराग पटेल उस समय बाल बाल बच गए, जब रोडवेज बस ने उनकी कार को टक्कर मार दी। उनकी गकार को खरोच आई लेकिन सौभाग्य से उन्हें चोट नहीं आई। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।

घटना शहर कोतवाली के समीप अतर्रा रोड पर अवंती नगर के समीप हुई। प्रयागराज की और से आ रही रोडवेज बस जो महोबा जा रही थी के चालक को चक्कर आ गया। वह स्टेरिंग पर बेहोश हो गया। बस अनियंत्रित हो डीएम की गाड़ी से जा टकरा गई ।

रोडवेज बस के परिचालक राजेश कुमार ने बताया कि ड्राइवर संजय कुमार पाल बोतल से पानी पी रहा था तभी बेहोश होकर स्टेरिंग पर ही गिर गया। यह दुर्घटना हो गई। घटना के तुरंत बाद देखा तो चालक के पैर ब्रेक पर थे और गाड़ी गेयर में थी। बड़ा हादसा टल गया। इस घटना की जानकारी विभाग के अधिकारियों को दी गई।

जानकारी मिली है कि जिला अधिकारी ऊर्जा दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ोखर ब्लॉक के बड़ोखर खुर्द गांव जा रहे थे। क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आज जिला अधिकारी कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। उनकी कार में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। वह बाल-बाल बच गए। बस को कब्जे में लेकर उसके ड्राइवर को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया ।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
