City News Uttar Pradesh
शिक्षा व्यवस्था में "वाह और आह": परिषदीय स्कूलों में शुरू होगी बायोमीट्रिक हाजिरी
उत्तर प्रदेश

शिक्षा व्यवस्था में “वाह और आह”: परिषदीय स्कूलों में शुरू होगी बायोमीट्रिक हाजिरी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बेसिक शिक्षा जिले में हाईटेक होगी। शिक्षण के लिये यह उत्तम होगा लेकिन शिक्षकों की लेट लतीफी और नदारद रहने पर अंकुश लगेगा। परिषदीय स्कूलों को स्मार्ट बनाने के साथ हर स्कूल के प्रधानाध्यापक और एक शिक्षक को टैबलेट दिया जाएगा। इससे शिक्षकों और बच्चों की बायोमीट्रिक हाजिरी होगी। इसके लिए बीआरसी पर तकनीकी सुविधा केंद्र स्थापित होगा।

शिक्षा व्यवस्था में "वाह और आह": परिषदीय स्कूलों में शुरू होगी बायोमीट्रिक हाजिरी
“Wow and ah” in the education system: biometric attendance will start in council schools

मंडल में कुल 4,802 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें बांदा में 1729, चित्रकूट में 1256 महोबा में 848 व हमीरपुर में 969 स्कूल हैं। यहां पंजीकृत बच्चों की संख्या छह लाख 17 हजार 194 हैं। सभी विद्यालय के हेडमास्टर सहित दो शिक्षकों को टैबलेट दिए जाएंगे। इसी से बच्चों व शिक्षकों की बायोमीट्रिक हाजिरी ली जाएगी। साथ ही एआरपी (एकेडमिक रिसोर्स पर्सन) को भी टैबलेट दिया जाएगा।

शिक्षा व्यवस्था में "वाह और आह": परिषदीय स्कूलों में शुरू होगी बायोमीट्रिक हाजिरी
“Wow and ah” in the education system: biometric attendance will start in council schools

टैबलेट के माध्यम से उपस्थिति के साथ अन्य शैक्षणिक गतिविधियों का भी आनलाइन ब्योरा तैयार होगा । बीआरसी पर निगरानी के लिए तकनीकी सुविधा केंद्र स्थापित होंगे। इससे स्कूलों को जोड़ा जाएगा। राज्य स्तर पर विद्या समीक्षा केंद्र स्थापित होंगे, जिससे हर स्कूलों की निगरानी की जाएगी। विद्यालयों में हर तीन महीने पर होने वाली परीक्षाओं का रिजल्ट भी यहां दर्ज होगा।

शिक्षा व्यवस्था में "वाह और आह": परिषदीय स्कूलों में शुरू होगी बायोमीट्रिक हाजिरी
“Wow and ah” in the education system: biometric attendance will start in council schools

सहायक शिक्षा निदेशक रामपाल नें बताया कि मंडल के सभी परिषदीय स्कूलों में हेडमास्टर और एक शिक्षक को टैबलेट दिया जाएगा। इससे बच्चों व शिक्षकों की बायोमीट्रिक हाजिरी होगी। जल्द ही यह व्यवस्था लागू की जाएगी। मंडल के चारों बीएसए को पत्र जारी कर दिए गए हैं।

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का हवाई सर्वेक्षण से मुख्य सचिव ने देखे सभी प्वाइंट, तीन दिन में पूरा हो जाएगा काम, बोले- एक्सप्रेसवे से बढ़ेंगे उद्योग और पर्यटन

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें पीएम मोदी की हैट्रिक के लिये पार्टी जनों में भरा जोश

बांदा जिले में गूंजी विवाह योजना की शहनाई: सांप्रदायिक सौहार्द की यूपी में अनोखी मिशाल

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट: जंगल से लकड़ी लेने गए युवक पर मादा भालू ने किया हमला, पंजो से चेहरे पर किए कई वार

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड के खत्री पहाड़ पर नवरात्र का चमत्कार: मां विंध्यवासिनी के श्राप से कोढ़ी बना पहाड़

City News Uttar Pradesh

हमीरपुर : कक्षा एक में पढ़ने वाली मासूम बच्ची को ड्रेस में न आने पर टीचर ने पीटकर स्कूल से भगाया, अभिभावक से भी अभद्रता

ब्रेकिंग न्यूज़