23.9 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

यूपी विधानसभा चुनाव : मिशन 2022 को लेकर सीएम योगी ने संभाली कमान, पार्टी पदाधिकारियों से लिया फीडबैक …

 

( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरों )

गोरखपुर। मिशन 2022 की तैयारियों को लेकर सीएम योगी भी चुनावी मोड में आ गए हैं। सरकार और संगठन में समन्वय बनाने साथ ही सरकार के कामों को जनता तक पहुचाने की कमान खुद सीएम योगी ने संभाल ली है। गुरुवार को सर्किट हाउस में सीएम योगी ने तीन घंटे से अधिक समय तक मैराथन बैठक की। सबसे पहले जनप्रतिनिधियों के साथ सीएम योगी ने बैठक की जिसमें गोरखपुर से भाजपा के विधायक और सांसद मौजूद थे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सूबे में ‘ट्रेस, टेस्ट एवं ट्रीट’ की नीति प्रभावी ढंग से जारी रहेगी। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से मुकाबले के लिए जनप्रतिनिधियों को जनता के बीच संवाद बढ़ाना होगा। उन्होंने अपील की कि जनप्रतिनिधि कोविड टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण करें। अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों से लोगों को जोड़े, सरकार की उपलब्धियों से भी जनता को अवगत कराएं।


बैठक में सीएम योगी ने कोरोना की दूसरी लहर में जनप्रतिनिधियों की गतिविधियों और सक्रियताओं की जानकारी ली। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोद लिए जाने पर कहा कि यदि वहां कुछ और संसाधन की आवश्यकता है तो अपनी निधि से उसकी पूर्ति कराएं। सीएम योगी ने कहा कि राज्य सरकार बच्चों को निशुल्क दवाई किट उपलब्ध कराने का विशेष अभियान शुरू कर रही है। 20 जून से निशुल्क खाद्यान वितरण शुरू करने जा रही है. जल्द ही ‘उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना’ का लाभ भी मिलने लगेगा। इसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिल सके, पात्रता के लिए आय सीमा को 02 लाख रुपये प्रति वर्ष से बढ़ा कर 03 लाख रुपये प्रति वर्ष कर दिया गया है।


जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद सीएम योगी ने भाजपा की क्षेत्रीय और जिला की टीम के साथ साथ वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में भी सीएम योगी ने पार्टी पदाधिकारियों से फीडबैक लिया। साथ ही उन्हे निर्देशित किया कि जनता के लिए सरकार द्वारा जो काम किए जा रहे हैं, उन्हें जनता तक पहुंचाया जाए। इसके बाद सीएम योगी ने महापौर और पार्षदों के साथ बैठक की. इस बैठक में भी शहर में सरकार द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यों की प्रगति के बारे में जाना।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही बोले: बुंदेलखंड प्रकृतिक खेती का अब हब, 64.84 करोड़ मंजूर

अवैध बालू खनन जुर्माने में भ्रष्टाचार का फंडा ? एक हाथ से दे दूसरे से ले का अनूठा तिलिस्म !

City News Uttar Pradesh

हर्ष फायरिंग से मौत देने वाला गिरफ्तार : घटना के बाद से था फरार

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग का भईया दूज को धमाल : अधिकारियों पर किया “वार” …

City News Uttar Pradesh

ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने पाकिस्तान में घुसकर बरसाए बम, 9 आतंकी ठिकाने तबाह, सौ से ज़्यादा दहशतगर्द ढेर

City News Uttar Pradesh

डीएम का चला प्रशासनिक डंडा: फाइलों की ‘सुस्ती’ पर नाराज, ढिलाई नहीं बर्दाश्त

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़