City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

यूपी के दो और जिलों में कोरोना कर्फ्यू में ढील, अब 67 जिलों को पाबंदियों से राहत …

 

( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरो ) 

लखनऊ । कोरोना महामारी से उत्तर प्रदेश को सुरक्षित रखने की दिशा में लगातार किए जा रहे प्रयासों के अच्छे परिणाम मिलने लगे हैं। योगी सरकार की ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट की नीति कारगर साबित हुई है। इसी का नतीजा है कि 24 घंटे में प्रदेश में कोविड टेस्ट पॉजिटिविटी दर मात्र 0.4 फीसद रही। कोरोना के कम होते संक्रमण दर को देखते हुए अब बरेली और बुलंदशहर को भी आंशिक कोरोना कर्फ्यू से छूट दी गई है। इन जिलों में भी कोविड के सक्रिय मामले 600 से कम हो गए। अब राहत पाने वाले जिलों की कुल संख्या 67 हो गई है। दो दिवसीय प्रदेशव्यापी साप्ताहिक बंदी के समाप्त होने के बाद सोमवार से इन दोनों जिलों को भी सप्ताह में पांच दिन सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू से छूट दी जाएगी। इन जिलों में साप्ताहिक व रात्रिकालीन बंदी सहित अन्य सभी कोविड प्रोटोलाल लागू रहेंगे।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कोविड-19 प्रबंधन के लिए गठित टीम-9 के साथ बैठक में कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 67 जिलों में कुल एक्टिव केस की संख्या 600 से कम हो गई है। रिकवरी की स्थिति को देखें तो सोमवार तक चार-पांच और जिलों के भी 600 एक्टिव केस से कम की श्रेणी में आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि देश में सबसे ज्यादा कोविड टेस्ट करने वाले उत्तर प्रदेश में 30 अप्रैल के तीन लाख 10 हजार 783 मरीजों की पीक की स्थिति के सापेक्ष आज 36 दिवस के बाद 94 फीसद की गिरावट हो चुकी है। वर्तमान में 19,438 कोरोना केस एक्टिव हैं। हमारी रिकवरी दर 97.6 फीसद हो गई है।


कोरोना कर्फ्यू के नियमों का पालन कराए पुलिस : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शनिवार और रविवार दो दिवसीय साप्ताहिक बंदी प्रभावी है। यह सभी 75 जिलों में समान रूप से लागू होगा। कोरोना कर्फ्यू से जुड़े नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए। रात्रिकालीन बंदी को प्रभावी बनाने के लिए शाम छह बजे से ही पुलिस व स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो जाएं। पब्लिक एड्रेस सिस्टक का उपयोग करें। कहीं भी भीड़ की स्थिति न बने। कई जिलों में लोगों के मास्क न लगाने, बाजारों में अनावश्यक भीड़ लगाने जैसी जानकारी मिली हैं। यह स्थिति न तो किसी के लिए भी अच्छी नहीं है। कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई जीतने के लिए हर एक नागरिक का सहयोग आवश्यक है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पितृ विसर्जनी आमावस्या को तर्पण कर पितरों को दी गई विदाई: चित्रकूट में लगा जमघट

City News Uttar Pradesh

महाराजा खेत सिंह एक साल से ‘टूटी’ प्रतिमा: खंगार समाज में उबाल, कब जागेगा प्रशासन ?

City News Uttar Pradesh

बड़ी सफला : चोरी और खोए हुए 20 लाख रुपये के मोबाइल पुलिस नें किये बरामद

खाद वितरण में भी भाजपाई असर : चढ़ गया है राजनीतिक मुल्लम्मा !

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित की नगर की ‘नब्ज़’ पर ‘नज़र’: बोले- जनता की तकलीफ हमारी प्राथमिकता

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश बोले : जल जीवन मिशन में 183 अफसरों के खिलाफ कार्यवाई, छह निलंबित

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़