24.2 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा : व्यापारियों ने बाजार खोले जाने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा संबोधित ज्ञापन …

 

– कोरोना काल में आई विपत्तियों का दिया हवाला

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कोरोना काल में सबसे ज्यादा व्यापारी तबका परेशान हुआ है। बाजार बंद होने के कारण वह लगातार घाटे में जा रहे हैं। शासन और प्रशासन की ओर से कोई ध्यान न दिए जाने के कारण व्यापारी तबका बहुत ही आहत हुआ है। शनिवार को उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपते हुए बाजार खुलवाए जाने की मांग की है, कोरोना काल में आई विपत्तियों का हवाला देते हुए बाजार खुलवाए जाने की पुरजोर मांग व्यापारियों ने की है।


शनिवार को उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा है कि पिछले 14 माह से कोरोना महामारी से उत्पन्न परेशानियों की वजह से व्यापारी वर्ग पूरी तरह से त्रस्त है। वर्तमान के एक माह के कोरोना कफ्र्यू में व्यापार न कर पाने की वजह से व्यापारियों को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि बाजारों को खोलने की इजाजत दी जाए। क्योंकि कई ऐसे छोटे व्यापारी हैं जिनको अपने परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है।

व्यापारियों का कहना है कि अब कोरोना संक्रमण भी काबू में है। इसलिए बाजार खोले जाएं ताकि व्यापारियों को राहत मिल सके। इस दौरान अध्यक्ष संतोष अनश्ज्ञनकारी, नगर प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष शिवपूजन गुप्ता, महामंत्री प्रेम गुप्ता, कमलेश कुमार गुप्त, महेश प्रसाद गुप्ता, अवधेश सोनी, महेंद्र चैहान, सौरभ के अलावा अन्य व्यापारी व संगठन पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : कविता के आंगन में व्यंग्य के कतरन का अंकुर बने कैलाश …

City News Uttar Pradesh

Banda : बांदा का प्रेम मंदिर, जहां कल लगेगा आशिकों का मेला…

City News Uttar Pradesh

बांदा में ‘पौने दो करोड़’ से अधिक ‘जीपीएफ घोटाले’ की जांच तेज: ऑडिट टीम ने ‘कब्जे’ में लिए रिकॉर्ड

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा में ‘ठंड के कहर’ से कोहराम: सर्दी ‘वंदेभारत’ की ‘गति’ पर, जनजीवन ‘थरथराया’

City News Uttar Pradesh

Banda : हाय दईया, स्वच्छ भारत मिशन की तो हो रही लईया-करैया ! …

ग्राम प्रधान नचायेगे “राधा” : “नौ मन तेल” की हो गई व्यवस्था !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़