– पार्टी के सभी विंगों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता डटे
– दो दिवसीय शिविर में शनिवार को भी होगा रक्तदान
- विनोद मिश्रा
बांदा। देश के प्रधानमंत्री मोदी कार्यकाल के सात वर्ष पूरे होने पर पार्टी हाईकमान के निर्देश पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में पार्टी के सभी विंगों के पदाधिकारी ही रक्तदान कर रहे हैं। 100 यूनिट ब्लड एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसको पूरा करने के लिए एड़ी चोटी का जोर भाजपाइयों द्वारा लगाया जा रहा है। इसमें भाजपा युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सूचीबद्ध कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। शनिवार को भी रक्तदान का सिलसिला जारी रहेगा।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मोदी सरकार के सात वर्ष पूरे होने पर सेवा ही संगठन मंत्र के साथ भाजपा के कार्यकर्ता रक्तदान कर रहे हैं। शुक्रवार को सूचीबद्ध कार्यकर्ताओं में से तकरीबन आधे कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं मं खासा जोश देखने को मिला। रक्तदान का सिलसिला कल शनिवार को भी सुबह 9 बजे से चालू होगा। दो दिवसीय इस रक्तदान शिविर के आयोजन में 100 यूनिट रक्त एकत्र करने का लक्ष्य तय किया गया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने बताया कि सेवा ही संगठन के अंतर्गत तय कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता इसे अवसर के रूप में मानकर चिन्हित गांवों में जाकर सेवा कार्य करते हुए सेवा ही संगठन कहावत को चरितार्थ करेंगे। 30 मई को जनपद के 228 गांवों में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी इस कार्यक्रम को चलाते हुए कोरोना से बचाव के लिये किट आदि का वितरण करेंगे।

इस मौके पर भाजपा नेताओं ने केंद्र में मोदी सरकार के सात साल पूरे होने पर सभी को बधाई देते हुए कहा है कि हर घर को बिजली, पक्की छत, ऊर्जा और जल योजना देकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल में जता दिया कि राजनीतिक इच्छा वाली सरकार अपने फैसलों से कैसे देश और समाज के साथ ही राजनीति की दिशा और दशा बदली जा सकती है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में पूरा देश एकजुट होकर उठ खड़ा हुआ है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
