City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

आयुक्त की ललकार : हार नहीं मानूंगा, रार जरूर ठानूंगा ! …

 

  • विनोद मिश्रा 

बांदा। कोरोना आत्याचार पर उतारू है तो मंडल के आयुक्त दिनेश सिंह नें भी ऐलान कर दिया है कि ” हार नहीं मानूंगा, रार जरूर ठानूंगा” वह मानते हैं कि कोरोना के खिलाफ चल रही जंग कठिन जरूर है लेकिन उसे हराना नामुमकिन नहीं। अगर लोग इसमें सहयोग करें तो इसे आसानी से जीता जा सकता है। जरूरत है लोगों को जागरूक करने की। इसके लिये विभिन्न संगठनों को भी आगे आना होगा। कमिश्नर का कहा कि लक्षण नजर आने पर लोग इसे छिपाएं नहीं बल्कि आगे आकर जांच कराएं। संक्रमित आते ही खुद को घर में आइसोलेट करें। इससे न सिर्फ लोग अपने परिवार को सुरक्षित रखेंगे बल्कि पड़ोसी और दूसरों में भी संक्रमण फैलने से रोक सकेंगे। इससे कोरोना की चेन टूटेगी।


इन दिनों कोरोना का संक्रमण शहरी इलाकों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्र में ज्यादा है। वजह, जागरूकता में कमी। प्रशासनिक अपील के बाद भी लोग टीकाकरण व जांच में लापरवाही बरत रहे हैं। लेकिन लोगों को समझाने का जिम्मा खुद कमिश्नर ने उठा लिया है। वह प्रतिदिन किसी न किसी गांव में जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। मंडलायुक्त का मानना है कि कोरोना के खिलाफ जंग बहुत कठिन नहीं है, बस समाज के हर तबके को आगे आना होगा।


कमिश्रनर दिनेश कुमार सिंह ने मंडल में इलेक्शन की तर्ज पर कोरोना के खिलाफ जंग की तैयारी की और न्याय पंचायतवार सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात करने के निर्देश के साथ खुद मॉनीटरिग भी शुरू की। इसके लिए चारों जिलों के जिलाधिकारियों को जूम मीटिग कर रोज ही समीक्षा के निर्देश दिए हैं। उनका यह मॉडल अब पूरे प्रदेश में लागू किया गया है।


उन्होंने कहा कि लोग सर्दी, खांसी और जुखाम को हल्के में लेते हैं। यह गलत है, तुरंत जांच कराएं तो कम से कम उनके घर के लोग तो सुरक्षित रहेंगे। जांच नहीं कराने पर ऐसे लोग खुले में घूमेंगे और दूसरे भी संक्रमित हो जाएंगे। यही वजह कि कुछ ऐसे मामले भी सामने आए, जहां परिवार के कई सदस्य संक्रमण का शिकार हो गए।


आयुक्त दिनेश सिंह की संवेदन शीलता इसी से जाहिर है कि एक परिचित ने तबीयत खराब होने की जानकारी दी। तुरंत उनको परिवार के साथ जिला अस्पताल में जांच कराने को कहा। वह एक बच्चे को लेकर गए, बताया कि जांच रिपोर्ट बाद में मिलेगी। उन्होंने उनके मोबाइल से ही तैनात कर्मचारी से बात की और तुरंत रिपोर्ट देने को कहा। बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उनको सलाह दी कि पूरे घर की जांच करा लें, वह दो दिन बाद जांच कराने पहुंचे तो पत्नी व एक बच्चा और संक्रमित निकला। रिपोर्ट में देरी देख अगले दिन से ही उन्होंने तुरंत जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।


कमिश्नरनें अपील किया है कि हल्का लक्षण नजर आते ही लोग जांच करा लें तो कोरोना संक्रमण पर काफी कुछ अंकुश लग सकता है। निरीक्षण के दौरान ऐसे भी गांव मिले, जहां महज तीन या चार लोगों ने ही टीकाकरण कराया था। लोगों से अपील है कि सभी लोग टीकाकरण करा लें। अब सोमवार से 18 वर्ष के ऊपर के लोगों का भी टीकाकरण शुरू हो रहा है। वैक्सीनेशन कराने से गंभीर रूप से बीमार होने से बचा जा सकता है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विदाई से पहले वोट डालने पहुंची दुल्हन, शादी के गठबंधन की तरह लोकतंत्र को किया मजबूत

बड़ी खबर : पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति के तिमंजिला भवन पर चलेगा योगी का बुलडोजर, नोटिस पर अभिलेख न देने पर होगी बड़ी कार्रवाई

City News Uttar Pradesh

बिजली विभाग के दो अफसर विद्दुत चोरी वालो के लिये काल, हो रही है “वाह-वाह” ! …

City News Uttar Pradesh

Banda : बुन्देलखंड का किसान जूझ रहा समस्याओं से – बुंदेला …

City News Uttar Pradesh

बांदा सहित बुंदेलखंड के सभी जिलों की हवा जहरीली: जालौन अव्वल !

City News Uttar Pradesh

बहुचर्चित अतुल हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा : पिटाई से मौत के बाद फेका गया था शव, पूर्व विधायक के भाई समेत पांच गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़