City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : यूपी और एमपी में पानी को लेकर फिर तकरार मचा बवाल ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। यूपी एवं एमपी के बीच पानी का बंटवारा “नासूर ” बन गया है। लगभग दाई दशकों से हालत यह है कि ” ज्यों-ज्यों दवा की मर्ज बढ़ता ही गया “! दोनों प्रांतों में फिलहाल सरकारें तो भाजपा की ही हैं, लेकिन एक बार फिर मध्यप्रदेश ने यूपी से विवाद का ताल ठोंक दिया। एमपी सरकार के सिंचाई विभाग ने दबंगई दिखाते हुए यूपी के हिस्से वाली जमीन में बिना अनापत्ति प्रमाणपत्र लिए बरियारपुर बांध के डूब क्षेत्र से नहर खुदाई का काम शुरू करा दिया, लेकिन यूपी के सिंचाई विभाग ने भी त्वरित फैसला लेते हुए काम रुकवा दिया है। यूपी के सिंचाई विभाग द्वारा काम रुकवाने से एमपी सिंचाई विभाग ने भी आंखें तरेर ली हैं। फिलहाल नहर खुदाई का काम तो बंद है, लेकिन एमपी की इस मनमानी से यूपी सिंचाई विभाग के कब्जे वाली लगभग 1050 मीटर भूमि नहर में डूबने की आशंका पैदा हो गई है।


दोनों सूबों के समझौते के तहत यूपी सिंचाई विभाग (बांदा) के कब्जे में लगभग 285 हेक्टेयर जमीन है। इसी में बरियारपुर बांध भी है। इसकी देखरेख का जिम्मा बांदा सिंचाई प्रखंड तृतीय की है। खास बात यह है कि दोनों सूबों में भाजपा की सरकारें होने के बाद भी पानी विवाद का मसला सुलझ नहीं पा रहा। एमपी के पन्ना जिले की सरहद पर केन नदी में बरियारपुर बांध/वियर है। एमपी सिंचाई विभाग मध्यम सिंचाई परियोजना के तहत लगभग 250 करोड़ की लागत से 2.7 किमी लंबी नहर (एप्रोच चैनल) निकाल रहा है। इस नहर को मझगवां (पन्ना) में बन रहे बांध में मिलाया जाना है। वर्ष 2016 में नहर खुदाई शुरू हुई थी। बांदा सिंचाई विभाग ने अड़ंगा लगाते हुए खुदाई रुकवा दी थी। यूपी-एमपी सिंचाई विभाग के अभियंताओं ने बैठक भी की, लेकिन बात नहीं बनी थी। न ही यूपी के हिस्से वाली जमीन में नहर खुदवाने को लेकर कोई अभिलेख आदि पेश कर सके थे। प्रकरण शासन स्तर तक पहुंचा गया था।


इस दौरान एमपी सिंचाई विभाग ने यूपी के हिस्से वाली जमीन छोड़कर अपनी भूमि पर नहर खुदाई का काम पूरा कर डाला। अब दो दिन पूर्व बांदा सिंचाई विभाग के कब्जे वाली जमीन पर पोकलैंड और जेसीबी से खुदाई शुरू करा दी। इसमें यूपी सिंचाई विभाग की लगभग 1050 मीटर जमीन जा रही है। बरियारपुर डूब क्षेत्र वाली उस जमीन से नहर निकाली जा रही है, जिसे यूपी सिंचाई विभाग स्थानीय किसानों को खेतीबाड़ी के लिए पट्टे पर देता रहा है। एमपी में बांध होने के बाद भी इसके मेंटीनेंस आदि का जिम्मा बांदा सिंचाई विभाग का है। हर साल लाखों रुपये खर्च होते हैं। बरियारपुर बांध से एक नहर एमपी की पहले से निकली है। यह दूसरी नई नहर निकाली जा रही है।


यूपी के हिस्से वाली जमीन पर एमपी सिंचाई विभाग द्वारा नहर खुदाई शुरू करने की भनक लगते ही बांदा सिंचाई प्रखंड तृतीय के अवर अभियंता धीरेंद्र प्रताप मौके पर पहुंचे और जल संसाधन संभाग, पवई (पन्ना) के कार्य पालन यंत्री बीएल काडिरिया से विरोध जताते हुए काम रुकवा दिया। एमपी के अभियंता यूपी की जमीन में खुदाई से संबंधित कोई अनुमतिपत्र नहीं दिखा सके। न ही अनापत्ति प्रमाणपत्र था। जेई धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि उन्होंने अजयगढ़ (पन्ना) थाने के निरीक्षक को तहरीर दी, लेकिन उन्होंने यह कहकर सहयोग करने से मना कर दिया कि यूपी-एमपी का मामला है। जेई ने बताया कि वह रिपोर्ट विभागीय बड़े अफसरों को भेज देंगे।


मध्य प्रदेश के सिंचाई विभाग द्वारा खोदी जा रही नहर से बांध की भूमि के पट्टाधारक और किसान चिंतित हैं। उन्हें पुश्तैनी जमीन छिनने का डर सता रहा है। नहर खुदाई में लगभग 10 पट्टाधारकों की 26 एकड़ 78 डिस्मिल जमीन जा रही है। प्रभावित किसान भी विरोध में यूपी सिंचाई विभाग का पूरा सहयोग कर रहे हैं। किसानों के मुताबिक, मध्यप्रदेश के सिंचाई विभाग द्वारा पूर्व में नहर की खुदाई बरियारपुर बांध के डूब क्षेत्र से एक किमी दूर भपूतपुर कुर्मियान गांव से की जानी थी, पर मनमानी करते हुए नक्शा बदलकर उनके पट्टे की जमीनों से नहर निकाली जा रही है। यूपी सिंचाई विभाग के जेई द्वारा काम रुकवाने पर खुशी जताई है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रानी झांसी के नाम के सरकारी बदलाव पर उठा सवाल : तलवार ग्वालियर में रखने पर तकरार

संत की बरसी कृपा : बांदा देश में हासिल करेगा विकास का दूसरा स्थान

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड से मिटता ‘परसन बादशाह’: विक्टोरिया का पसंदीदा चावल अब विलुप्ति की कगार पर

City News Uttar Pradesh

Banda- खप्टिहा कला खदान मे धड़ल्ले से निकाले जा रहे हैं बिना रॉयल्टी ओवरलोड ट्रक।

City News Uttar Pradesh

खाद के लिए किसानों का ‘फूटा आक्रोश’, मंडी समिति के बाहर लगाया जाम, ब्लैक और धांधली के आरोप

डीएम नगेंद्र नें तालाब पूजन कर जल संरक्षण पर दिया जोर

ब्रेकिंग न्यूज़