24.3 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : सीएमओ की सलाह, हरि भजन गावो, कोरोना दूर भगाओ ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। होम आइसोलेशन मेंरह रहे मरीजों को मुख्यचिकित्सा अधिकारी नें सलाह दी है कि संक्रमण से ठीक होने के लिये “दाल-रोटी खाओ हरी के गुण गावो “नकारात्मक ऊर्जा दूर भगाओ। जल्दी स्वस्थ हो जाओ। आश्चर्य भी है कि होमआइलोशन में रहकर कोरोना से जंग लड़ रहे मरीज तेजी से ठीक हो रहे हैं। 7511 मरीज होम आइसोलेशन में रहकर इलाज कराया। इनमें 6311 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में करीब 1200 मरीज होम आइसोलेशन में रहकर इलाज करा रहे हैं। 1786 को तबियत बिगडने पर कोविड अस्पतालों में भर्ती कराया जा चुका है।


कोरोना संक्रमण जिस तेजी से फैल रहा है उससे अधिक तेजी से लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हो रहे हैं। जिन लोगों में कम लक्षण हैं, उन्होंने अस्पताल के बजाय होम आइसोलेशन को चुना ओर उनका फैसला सही साबित हुआ। स्वास्थ्य विभाग के आकड़ों के मुताबिक गुरुवार तक जनपद में 9417 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 7779 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं। कोविड अस्पतालों में भर्ती होकर 1468 ठीक हुए हैं। जबकि घर पर इलाज ले रहे 6311 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इस तरह करीब 80 प्रतिशत मरीज होम आइसोलेशन में कोरोना को मात दे चुके हैं। गुरुवार को 318 मरीज अस्पताल, 1200 मरीज घर पर उपचाराधीन हैं। 1518 मरीज एक्टिव हैं।


सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने कहा कि अस्पतालों में भर्ती होने पर मनोवैज्ञानिक दबाव पड़ता है। कई बीमार लोगों में यह ज्यादा नकारात्मक भाव पैदा करता है। जिससे उनके स्वस्थ होने में प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। घर में आइसोलेशन में रहने पर उन्हें इस तनाव से मुक्ति मिल जाती है।


– किताब पढ़ें, गाने और भजन सुनें
सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि होम आइसोलेशन के दौरान दवा के साथ इन बातों का भी विशेष ख्याल रखें। सोशल मीडिया पर चलने वाली हर निगेटिव सूचनाओं से दूर रहें। किताब पढ़ें, गाने और भजन सुने। भोजन करें, खुद को व्यस्त रखें। पसंद के काम किए। रोजाना नियमित व्यायाम और योग करें। घबराएं नहीं, बल्कि धैर्य रखें। डॉक्टर के संपर्क में रहें और कोरोना प्रोटोकाल का पालन करें।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

साढ़े पांच लाख का इनामी डकैत गौरी मुठभेड़ में ढेर, एके-47 समेत कई असलहे हुये बरामद …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का ‘पंडित’ विकल्प पर ‘फूटा गुस्सा’: बोले- गरिमा से ‘खिलवाड़’ नहीं बर्दाश्त !

City News Uttar Pradesh

एमडीएम जिला समन्वयक दस हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल में शिक्षा क्रांति की दस्तक: चारों जिलों में खुलेंगे सीएम मॉडल स्कूल

पत्नी की हत्या में पति को आजीवन कारावास : दहेज के लिए चाकू से गोदकर उतारा था मौत के घाट, कोर्ट ने अर्थदंड भी लगाया

City News Uttar Pradesh

यूपी चुनाव 2022 : दाे दिनों तक नौबस्ता से हमीरपुर रोड की ओर नहीं जाएंगे भारी वाहन… जानिए क्या रहेगी व्यवस्था

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़