21.7 C
Lucknow
October 21, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश के 'नाम' से 'फर्जी' अकाउंट: विरोधियों पर तीखा हमला, एफआईआर की चेतावनी
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

विधायक प्रकाश के ‘नाम’ से ‘फर्जी’ अकाउंट: विरोधियों पर तीखा हमला, एफआईआर की चेतावनी

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। विधायक प्रकाश द्विवेदी की “लोकप्रियता से घबराए विरोधियों” ने अब “नीचता की सारी हदें” पार कर दी हैं। विधायक के नाम से “ऑफिस ऑफ प्रकाश द्विवेदी” नामक फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ “नकारात्मक और भ्रामक भाषा” का प्रयोग किया जा रहा है। मामले का “खुलासा” होने पर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने “सोशल मीडिया” पर “पोस्ट साझा” कर “कड़ा प्रहार” किया।विधायक प्रकाश ने दारा सिंह के 'फ्री-स्टाइल दांव' का फूंका चुनावी मंत्र, बनाई रणनीतिउन्होंने कहा कि यह “विरोधियों” की “कुंठित और ओछी मानसिकता” का “जीता-जागता” सबूत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 25 वर्षों से “निस्वार्थ भाव” से “समाज और राष्ट्र की सेवा” में लगे हैं, उनकी “गगनचुंबी लोकप्रियता और राष्ट्रभक्ति विरोधियों” के “गले नहीं उतर” रही। विधायक प्रकाश ने कहा कि “विरोधी सीधे तौर पर मुकाबला नहीं कर सकते, इसलिए फर्जी आईडी की आड़ में साजिश” रच रहे हैं। यह केवल “मेरी छवि खराब करने की कोशिश नहीं,बल्कि प्रधानमंत्री के प्रति जनता के विश्वास को तोड़ने का कुत्सित प्रयास” है।विधायक प्रकाश के 'नाम' से 'फर्जी' अकाउंट: विरोधियों पर तीखा हमला, एफआईआर की चेतावनीप्रकाश द्विवेदी ने “दो टूक” कहा कि “ऐसे लोगों को बख्शा नहीं” जाएगा। फर्जी अकाउंट संचालकों की “पहचान” कर उनके खिलाफ “एफआईआर दर्ज” कराई जाएगी और “कठोर वैधानिक कार्रवाई” सुनिश्चित करायेगें। उन्होंने “जनता और समर्थकों” से अपील की है कि वह ऐसे “किसी भी फर्जी अकाउंट से सावधान रहें, सतर्क रहें और किसी भी भ्रामक पोस्ट पर विश्वास” न करें। समर्थकों ने भी इस “फर्जीवाड़े की निंदा” की है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : गेहूँ की खरीद, गोदाम हो गये हैं हाउस फुल, लदान मजदूरी हुई दोगुनी ! …

City News Uttar Pradesh

बांदा में भीषण मार्ग दुर्घटना : ट्रक में समा गई तेज रफ्तार बोलेरो, मां और पुत्र सहित छह की मौत, दो घायल

City News Uttar Pradesh

गतिवान डंपर ने बाइक को मारी टक्कर : दो लोगों की मौके पर मौत

City News Uttar Pradesh

बिजली समस्या का होगा निदान : विधायक प्रकाश फीडरों की छमता बढ़ाने को सक्रिय, किया अधिष्ठापन …

City News Uttar Pradesh

पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम का विवादित बयान: जो मोदी के साथ खड़े नहीं होंगे, वो देशद्रोही कहलाएंगे

विधायक प्रकाश का “अनोखा अंदाज” बना चर्चा का विषय: सादगी देख जनता प्रभावित

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़