27 C
Lucknow
October 9, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम के नाम से 'फर्जी आदेश' की साजिश का खुलासा: ठेका पाने के लिए रचा था जाल !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

डीएम के नाम से ‘फर्जी आदेश’ की साजिश का खुलासा: ‘ठेका’ पाने के लिए रचा था ‘जाल’ !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा में जिलाधिकारी कार्यालय के “नाम” पर “फर्जी आदेश” तैयार कर “सरकारी विभाग” में “ठेका हथियाने” की “बड़ी साजिश” का “खुलासा” हुआ है। एक फर्म संचालक ने “वाहन संचालन” का “अनुभव” दिखाने के लिए डीएम कार्यालय का “कूटरचित आदेश” बनवाकर “इस्तेमाल” किया। मामला “पकड़” में आने पर प्रशासन ने “फर्जी आदेश को निरस्त” करते हुए “जांच पुलिस को सौंप” दी है।डीएम के नाम से 'फर्जी आदेश' की साजिश का खुलासा: ठेका पाने के लिए रचा था जाल !मामला 11 मई 2023 के पत्रांक संख्या 2063 से जुड़ा है। फर्म संचालक इसी पत्रांक का “आदेश डीएम कार्यालय से जारी” होना बता रहा था। पटल सहायक नाजिर सदर अमित शर्मा के संज्ञान में मामला आने पर प्रभारी नाजिर अंकित कुमार ने कार्यालय के “अभिलेखों की गहन जांच” कराई। 18 जून 2026 को जारी “जनसूचना से भी सत्यापन” किया गया। जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ कि 11 मई 2023 को पत्रांक 2063 पर जिलाधिकारी कार्यालय से कोई भी आदेश जारी ही नहीं हुआ। न तो इसका कोई रिकॉर्ड है और न ही निर्गमन का प्रमाण। स्पष्ट हो गया कि “फर्म संचालक ने सरकारी विभाग में अनुभव दिखाने के लिए फर्जी दस्तावेज” तैयार कराया था।डीएम के नाम से 'फर्जी आदेश' की साजिश का खुलासा: ठेका पाने के लिए रचा था जाल !प्रशासन ने प्रथम दृष्टया इसे “कूटरचित” मानते हुए “आदेश को तत्काल निरस्त” कर दिया है और इसके आधार पर हुई किसी भी “कार्रवाई को खत्म करने के निर्देश” दिए हैं। साथ ही पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर “विस्तृत जांच” के लिए कहा गया है। आदेश किसने तैयार किया, हस्ताक्षर-मुहर कैसे लगी और कहां-कहां इसका उपयोग हुआ, इसकी जांच होगी। फर्जीवाड़ा पुष्ट होने पर “एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई” की जाएगी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अज्ञात वाहन की टक्कर से ठेकेदार की मौत, काम कराकर बाइक से लौट रहा था घर

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ‘दर्द’ सहते रहे, जनता से छुपाया, लेकिन ‘एक्सरे’ ने खोला ‘राज’

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस का स्वास्थ सेवाओं की ‘बदहाली’ पर हुंकार एवं ज्ञापन: अस्पताल बने कसाई बाड़ा

City News Uttar Pradesh

Banda : कोरोना लहर का असर, मस्जिदों में तरावीह नहीं, घरों में इफ्तार …

भाजपा को लहसुन ने दी चुनौती: पहुंच गया “चार सौ के पार”

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें “श्री योजना” को बताया कृषक हितकारी: बनेंगी रणनीति

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़