30.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
69 साल पुराने 'पुल' की विदाई: 14.73 करोड़ से अब बनेगा 'नया' सेतु, बदल जाएगी तस्वीर
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

69 साल पुराने ‘पुल’ की विदाई: 14.73 करोड़ से अब बनेगा ‘नया’ सेतु, बदल जाएगी तस्वीर

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। झांसी-मीरजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-35 पर 69 साल से यातायात का दबाव झेल रहे “बरुआ नदी के पुराने संकरे पुल की तस्वीर अब बदलने” जा रही है। वर्ष 1957 में निर्मित इस पुल की जगह अब 14.73 करोड़ रुपये की लागत से “नया दीर्घ सेतु” बनाया जाएगा। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की “मंजूरी के बाद प्रस्तावित नए पुल” को लेकर “क्षेत्र में यातायात व्यवस्था” के साथ “विकास की नई उम्मीद जगी” है। रोजाना करीब 15 हजार “वाहनों की आवाजाही” वाले इस मार्ग पर “लंबे समय से संकरे पुल के कारण जाम और यातायात प्रभावित” होने की “समस्या” बनी हुई थी।69 साल पुराने 'पुल' की विदाई: 14.73 करोड़ से अब बनेगा 'नया' सेतु, बदल जाएगी तस्वीर भरतकूप और शिवरामपुर के बीच एनएच-35 के किमी 92.850 पर स्थित वर्तमान बरुआ नदी सेतु करीब 72 मीटर लंबा है, लेकिन महज सात मीटर कैरिजवे होने के कारण बढ़ते “यातायात” के मुकाबले इसकी “क्षमता कम पड़” गई है। खासकर भारी “वाहनों” के गुजरने के दौरान “पुल पर यातायात की रफ्तार धीमी” हो जाती है और “दोनों ओर वाहनों की कतार” लगने की स्थिति बनती है। अब नए सेतु के निर्माण से इस समस्या का स्थायी समाधान होने की उम्मीद है। प्रस्तावित नया बरुआ नदी सेतु 90 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा होगा। इसके “दोनों ओर डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़े फुटपाथ” भी बनाए जाएंगे।69 साल पुराने 'पुल' की विदाई: 14.73 करोड़ से अब बनेगा 'नया' सेतु, बदल जाएगी तस्वीर पुल की चौड़ाई बढ़ने से भारी वाहनों की आवाजाही सुगम होगी और “हाईवे पर वर्तमान” में बने ‘बाटलनेक’ को समाप्त करने में मदद मिलेगी। एनएच-35 बुंदेलखंड और आसपास के क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। इस मार्ग पर रोजाना करीब 15 हजार वाहनों का दबाव है। ऐसे में 69 साल पुराने संकरे पुल का स्थान नया चौड़ा सेतु लेने जा रहा है। एनएच के अधिशासी अभियंता मृत्युंजय कुमार के मुताबिक “नए सेतु के निर्माण से एनएच-35 पर बनने वाला बाटलनेक समाप्त” होगा। निर्माण कार्य को पूरा करने की समय सीमा एक वर्ष निर्धारित की गई है। मजबूत, चौड़े और आधुनिक सुविधाओं से लैस नए पुल के तैयार होने के बाद इस “मार्ग पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव” देखने को मिलेगा।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अवैध गांजे की खेती पर कड़ी चोट: पुलिस ने 20 किलो किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार

बांदा शहर में सवा पांच घंटे गुल रही बिजली, 220 केवी सब स्टेशन में बदले गए इंसुलेटर

पूजा के दौरान ‘हिली’ माँ काली के ‘गले की माला’: श्याम मोहन को मिला आशीर्वाद, वीडियो वायरल

City News Uttar Pradesh Desk

लोकसभा चुनाव 2024 : उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर 7 चरणों में होंगे मतदान, 4 जून को होगी वोटों की गिनती

City News Uttar Pradesh

बाहुबली मुख्तार अंसारी ईडी के कब्जे में : दस दिन की कस्टडी रिमांड में होगी पूछताछ

City News Uttar Pradesh

नहर में नहाने गए तीन दोस्त डूबे: एक की मौत से कोहराम

ब्रेकिंग न्यूज़