30.9 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड में 'आल्हा' बना हथियार: पृथक राज्य के लिए 'गांव-गांव' फड़की भुजायें !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बुंदेलखंड में ‘आल्हा’ बना हथियार: पृथक राज्य के लिए गांव-गांव फड़की भुजायें !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग अब मंचों से उतरकर गांव की चौपालों तक पहुंच गई है और इस बार इसका हथियार बना है ‘वीरों’ का लोकगीत ‘आल्हा’। नागपंचमी से रक्षाबंधन तक के पखवाड़े में बुंदेलखंड के बांदा, महोबा, हमीरपुर औऱ चित्रकूट जिलों में पृथक राज्य के लिए अभूतपूर्व जागरूकता देखी जा रही है।बुंदेलखंड में 'आल्हा' बना हथियार: पृथक राज्य के लिए 'गांव-गांव' फड़की भुजायें !बुंदेलखंड की पहचान रहे “आल्हा गायन” की पारंपरिक तर्ज को बदलकर अब पृथक राज्य की मांग के लिए गाया जा रहा है। गांव-गांव में ढोलक की थाप पर गायक हुंकार भर रहे हैं “बड़े लरैया हैं बुंदेली,जिनकी मांग सही हो जाय। मांग न मनिहौ जो हम सबकी, सत्ता से हम देय भगाय।” बुंदेलखंड में 'आल्हा' बना हथियार: पृथक राज्य के लिए 'गांव-गांव' फड़की भुजायें !सियासी जानकारों की मानें तो यह महज लोकगीत नहीं, बल्कि लखनऊ और दिल्ली तक अपनी आवाज पहुंचाने की नई रणनीति है। अब तक जो आंदोलन ज्ञापन और धरनों तक सीमित था, वह अब सांस्कृतिक चेतना के जरिए जन-जन में जोश भर रहा है।बुंदेलखंड में 'आल्हा' बना हथियार: पृथक राज्य के लिए 'गांव-गांव' फड़की भुजायें !जैसे सावन में महिलाओं पर कजरी का नशा छाया रहता है, वैसे ही इन दिनों बुंदेलखंड के युवाओं और बुजुर्गों पर पृथक राज्य का नशा सिर चढ़कर बोल रहा है।किसानों के राष्ट्रीय नेता बबलू सिंह का बुंदेलखंड राज्य पर जोर': राजा बुंदेला को समर्थनचौपालों में चर्चा है कि विकास में लगातार उपेक्षा का शिकार बुंदेलखंड को उसका हक तभी मिलेगा जब अलग राज्य बनेगा। इस नई जागरूकता ने सत्ताधारी दलों की चिंता भी बढ़ा दी है। गांव-गांव में गूंज रहा यह आल्हा 2027 से पहले बुंदेलखंड में एक नया सियासी समीकरण खड़ा कर सकता है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सावन का आखिरी सोमवार: शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

City News Uttar Pradesh

जिले में मौसमी बीमारियां मार रहीं हैं “किलकारियां”: अस्पतालों में “गूंज रहा है हाय -दइया” !

सड़क दुर्घटनाओं पर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने जताई चिंता, बस बॉडी के निर्माण के लिए मानकों को दी मंजूरी

कसाईबाड़ा बना जिला अस्पताल : मरीजों की ‘जेब’ पर डाका, स्वास्थ्य सेवाएं बनी ‘निजी मुनाफा’ ?

City News Uttar Pradesh

UP : दिल्ली में इजरायल दूतावास के पास धमाके के बाद यूपी में अलर्ट, संदिग्धों पर कड़ी नजर…

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें दी चेतावनी : बाढ़ से बचाव तैयारी में बर्दाश्त नहीं होगी ढिलाई

ब्रेकिंग न्यूज़