City News Uttar Pradesh
डीएम अमित का 'अफसरशाही' पर फूटा 'गुस्सा': 11 अधिकारियों का रोका 'वेतन', मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

डीएम अमित का ‘अफसरशाही’ पर फूटा ‘गुस्सा’: 11 अधिकारियों का ‘रोका’ वेतन, मचा हड़कंप

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जनता अपनी समस्या लेकर ‘सरकारी दफ्तरों’ के ‘दरवाजे खटखटाती’ रही, शिकायतें ‘आईजीआरएस और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन’ तक पहुंचती रहीं, लेकिन शिकायतों के ‘निस्तारण की जिम्मेदारी’ संभाल रहे ‘कुछ अफसरों’ पर इसका कोई ‘खास असर’ नहीं पड़ा। शिकायतों के समाधान में ‘लापरवाही और खराब फीडबैक’ ने आखिरकार डीएम ‘अमित आसेरी का पारा चढ़ा’ दिया। डीएम ने ऐसा एक्शन लिया कि ‘अफसरशाही में खलबली मच’ गई। आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में अपेक्षित सुधार न होने पर 11 अधिकारियों का अगस्त 2026 का ‘वेतन अग्रिम आदेश तक रोक’ दिया गया।

डीएम अमित का 'अफसरशाही' पर चला 'हंटर': 'गुस्सा' से 'लापरवाह अफसरों' के छूटे पसीने !प्रशासन के अनुसार, संबंधित अधिकारियों को पहले ही ‘स्पष्टीकरण और अंतिम चेतावनी’ दी जा चुकी थी। लेकिन इसके बावजूद स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं आया। यानी ‘सवाल सीधा है जब चेतावनी पहले ही दी जा चुकी थी, तो शिकायतों के निस्तारण में सुधार क्यों नहीं हुआ’? इसी लापरवाही पर डीएम अमित आसेरी ने अब ‘सीधे वेतन पर चोट’ की है। जुलाई की ‘आईजीआरएस मासिक रैंकिंग’ में बांदा प्रदेश में 44वें स्थान पर रहा, जबकि जून में जिला 40वें स्थान पर था। यानी रैंकिंग में ‘सुधार’ के बजाय ‘बांदा चार पायदान और नीचे खिसक’ गया।

डीएम की 'दो टूक' : अब नहीं चलेगी 'कागजी कसरत', अमित आसेरी ने अफसरों पर कसा शिकंजाकार्रवाई की ‘जद” में अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण विमल कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी अभिषेक अवस्थी, तहसीलदार अतर्रा नरेंद्र कुमार यादव और एसडीएम बबेरू अवनीश त्यागी समेत 11 अधिकारी शामिल हैं। इनके अलावा बीडीओ बिसंडा प्रमोद कुमार सिंह, एडीओ पंचायत बिसंडा अरुण कुमार कुशवाहा, एडीओ पंचायत बबेरू गुरु प्रसाद, बाल विकास परियोजना अधिकारी नरैनी रेखा केशरवानी, ईओ नगर पालिका अतर्रा विजेता गुप्ता, प्रभारी चिकित्साधिकारी कमासिन डॉ. दिनेश राजपूत और प्रभारी चिकित्साधिकारी नरैनी डॉ. विकास यादव पर भी कार्रवाई की है। इन ‘अफसरों का वेतन रोककर’ डीएम ने ‘अफसरशाही को दो टूक संदेश’ दे दिया ‘जनता की फरियाद में लापरवाही हुई, तो जवाबदेही भी तय’ होगी और कार्रवाई भी होगी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

देवोत्थानी एकादशी पर उत्साह से घर -घर की गई नारायण की पूजा

City News Uttar Pradesh

विधायक विशम्भर का कंबल वितरण “राहत या राजनीति”: जनता बोली- “बहुत देर कर दी हुजूर !”

City News Uttar Pradesh

भीषण सड़क हादसा: झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर ट्रैक्टर ट्राली से टकराई बोलेरो, तीन लोगों की मौत और तीन गंभीर घायल

City News Uttar Pradesh

अनोखा मामला: शादी के एक दिन पहले ही बरात लेकर पहुंच गया दूल्हा, लड़की पक्ष में मच गया हड़कंप

City News Uttar Pradesh

बिजली विभाग में “घी” की बहार: कमाई के लेखा -जोखा से माला माल का लगा रहें अंदाज !

यूपी : सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार अब बच्चों को यूनिफार्म के साथ उपलब्ध कराएगी कापी और पेंसिल, 1800 करोड़ का है बजट

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़