
- शरद मिश्रा
बांदा। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह गौर ने ‘बांदा के गांधी’ कहे जाने वाले ‘चार बार के विधायक औऱ प्रदेश सरकार में मंत्री’ रहे स्व0 जमुना प्रसाद बोस की प्रतिमा शहर के एक चौराहे पर लगवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ‘उनकी पुण्यतिथि पर सभी दलों के जनप्रतिनिधि वादा करके भूल’ गए हैं।
अशोक गौर ने बयान में कहा कि स्व0 जमुना प्रसाद बोस की ‘ईमानदारी किसी से छिपी नहीं’ है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चंद्रशेखर ने भी कहा था कि “जमुना प्रसाद बोस जी का कोई सानी नहीं है”। वह आपातकाल में कई वर्ष जेल में रहे। उन्होंने बांदा के लिए ‘अपने समय में जनता के लिए अनेकों महत्वपूर्ण कार्य’ किए।
सपा नेता अशोक सिंह ने आरोप लगाया कि बोस जी के नाम पर बांदा शहर के एक चौराहे का नामकरण कर वहां उनकी प्रतिमा लगवाने का वादा सरकार के जनप्रतिनिधियों ने उनकी पुण्यतिथि पर किया था, लेकिन आज तक उसे पूरा नहीं हो सका।
अशोक सिंह गौर ने कहा कि स्व0 जमुना प्रसाद बोस की ईमानदारी ‘पूरे प्रदेश और देश के लिए मिसाल’ थी। सभी दलों के लोग उनका सम्मान करते थे। कहा कि सपा की सरकार बनने पर ‘बोस जी की प्रतिमा लगवाकर उनका सम्मान’ किया जाएगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
