23.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
भोर से 'भोले' के द्वार: सावन के पहले दिन 'बामदेवेश्वर से कालिंजर' तक गूंजा 'हर-हर, बम-बम'
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

भोर से ‘भोले’ के द्वार: सावन के पहले दिन ‘बामदेवेश्वर से कालिंजर’ तक गूंजा ‘हर-हर, बम-बम’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। “सावन” आते ही मानो “बांदा की रगों में भक्ति दौड़” गई। गुरुवार को “सावन माह” के पहले दिन “भोर की पहली किरण” से पहले ही “डमरू की आवाज” और “हर-हर-बम-बम” के जयकारों ने जिले के “शिवालयों को जगा” दिया। शहर के सिरमौर “बामदेवेश्वर पर्वत” पर रात 3 बजे से ही भक्तों की कतारें लग गई थीं। हाथों में कलश, गले में रुद्राक्ष और जुबां पर “बोल बम” का नारा।

सावन का आखिरी सोमवार: शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के गूंजे जयकारेजैसे ही मंदिर के पट खुले, पुजारी महाराज ने ‘शंखनाद’ किया। फिर क्या था, ‘श्रद्धालुओं ने भोले को गंगाजल, दूध और बेलपत्र से नहलाना शुरू’ कर दिया। सुबह 9 बजे तक पर्वत की हर सीढ़ी भक्तों से भर गई। कोई जल चढ़ा रहा था, कोई आरती गा रहा था, तो कोई पहाड़ की चोटी से “जय भोलेनाथ” की गूंज दूर तक भेज रहा था।

भोर से 'भोले' के द्वार: सावन के पहले दिन 'बामदेवेश्वर से कालिंजर' तक गूंजा 'हर-हर, बम-बम'पुजारी जी बोले “आज रात की आरती तक भक्तों का आना-जाना” लगा रहेगा। “विश्व प्रसिद्ध कालिंजर दुर्ग” पर तो “यूपी-एमपी “की सीमा ही मिट गई। भक्त 800 सीढ़ियां चढ़कर नीलकंठेश्वर महादेव के दरबार पहुंचे। रास्ते भर “कांवड़ियों” के पैरों में छाले, लेकिन चेहरे पर भक्ति की चमक।

भोर से 'भोले' के द्वार: सावन के पहले दिन 'बामदेवेश्वर से कालिंजर' तक गूंजा 'हर-हर, बम-बम'बबेरू कस्बे की मढ़ीदाई मंदिर में महिलाओं ने फूलों से शिवलिंग सजाया और सामूहिक भजन किए। वहीं अतर्रा के गौराबा धाम में सुबह से ही जलाभिषेक की कतारें टूट रही थीं। छोटे-छोटे बच्चे भी हाथ में लोटा लेकर “भोले बाबा” को मनाने पहुंचे। सावन का पहला दिन था और बांदा का कण-कण शिवमय हो गया था। मंदिरों के बाहर भंडारे लगे, पुलिस ने सुरक्षा संभाली और हर चौराहे पर “बम भोले” की गूंज थी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda :पत्नी के चले जाने से डिप्रेशन में आए युवक ने, फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या …

बर्गर लैंड अग्निकांड के पीड़ितों से मिले विधायक प्रकाश : हर संभव मदद का दिया आश्वासन

डेंगू का दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा प्रकोप : बांदा का स्वास्थ्य विभाग लाचार, राम भरोसे हो रहा इलाज

City News Uttar Pradesh

मुर्गी फार्म में लगी भीषण आग : जिंदा 17 हजार चूजे आग में भुने

City News Uttar Pradesh

मंत्री नंदी नें कहा भाजपा शासन काल में विकास छू रही नई ऊंचाइयां

City News Uttar Pradesh

News : यूपी पंचायत चुनाव : भारतीय जनता पार्टी  जिला स्तर पर फाइनल करेगी ग्राम प्रधान व सदस्य पद के प्रत्याशियों का नाम…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़