City News Uttar Pradesh
कोबरा के 'डंक' ने छीन ली 'चार मासूमों' की मां: 'एक झटके' में उजड़ गई 'दुनिया'
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

कोबरा के ‘डंक’ ने छीन ली ‘चार मासूमों’ की मां: ‘एक झटके’ में उजड़ गई ‘दुनिया’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। एक मां जो अपने चार बच्चों की दुनिया थी, जिसकी मेहनत से घर का चूल्हा जलता था, जिसके संघर्ष में बच्चों को अपने पिता की कमी महसूस नहीं होती थी, जिसकी छांव में चारों मासूम अपना भविष्य देख रहे थे ‘एक जहरीले सांप’ के ‘डसने’ से अचानक दुनिया छोड़ गई।

बरसात में 'ज़हरीली' सरसराहट : सर्पदंश का बढ़ता कहर, हर साल निगल रहा ज़िंदगियाँदिल दहला देने वाली यह घटना गिरवां थाना क्षेत्र के रगौला गांव की है, जहां आंगन में बैठकर मोबाइल देख रही महिला को ‘कोबरा ने डस’ लिया और देखते ही देखते उसकी मौत हो गई। उनकी जिंदगी का एक ही मकसद था ‘बच्चों का भविष्य संवारना’। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। दोपहर करीब डेढ़ बजे शोभा अपने घर के आंगन में बेटियों दीपिका और मांडवी के साथ बैठकर मोबाइल देख रही थी। तभी अचानक कहीं से एक काला कोबरा आंगन में पहुंच गया।

कोबरा के 'डंक' ने छीन ली 'चार मासूमों' की मां: 'एक झटके' में उजड़ गई 'दुनिया' किसी को कुछ समझ आता, इससे पहले ही जहरीले सांप ने शोभा को डस लिया। सांप के काटते ही शोभा चीख पड़ी। बेटियों की चीख-पुकार सुनकर घर और आसपास के लोग दौड़ पड़े। परिजन आनन-फानन में वाहन की व्यवस्था कर शोभा को लेकर बांदा मेडिकल कॉलेज पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों के उपचार पहले ही शोभा ने दम तोड़ दिया। गांव में इस घटना के बाद मातम पसरा है। हर आंख नम है और हर जुबान पर एक ही सवाल है ‘इन चार मासूम बच्चों’ की ‘जिंदगी अब किस सहारे आगे बढ़ेगी’ ? एक जहरीले कोबरा ने सिर्फ एक महिला की जान नहीं ली, बल्कि चार बच्चों से उनका सबसे बड़ा सहारा भी छीन लिया।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा विधायक प्रकाश का ‘इश्क’ बना सियासी चर्चा: गूंज रहा है ‘तुम पे कुर्बां मेरी जान’ !

City News Uttar Pradesh Desk

दबंगों का शादी वाले घर में तांडव: दुल्हन के परिवार पर बरसाए पत्थर, पुलिस जांच में जुटी

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा को तहसील में राजस्व वसूली मिली कमजोर : तगड़ा बनाने की दी हिदायत

राज्यपाल बोलीं: बुंदेलखंड से पूरे देश को आशा : स्वस्थ खाद्यान की पूरी होगी अभिलाषा

City News Uttar Pradesh

पीएम मोदी के ‘जन्मदिन’ पर विधायक प्रकाश नें मनाई ‘दीपावली’: बांदा हुआ ‘जगमग’

City News Uttar Pradesh Desk

मौनी बाबा धाम मेले की व्यवस्था हेतु कार्य प्रभारियों की सौंपी गई जिम्मेदारी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़