City News Uttar Pradesh
खरीफ सीजन पर 'बीज संकट' की मार: मानसून ने दी दस्तक लेकिन 'सरकारी तंत्र' सोया ?
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

खरीफ सीजन पर ‘बीज संकट’ की मार: मानसून ने दी दस्तक लेकिन ‘सरकारी तंत्र’ सोया ?

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड की धरती पर जब मानसून की पहली झमाझम बारिश गिरी, तो किसानों की उम्मीदें भी हरी हो उठीं। लेकिन इन उम्मीदों पर पानी फेर दिया सरकारी बीज भंडारों की बदइंतजामी ने। सवा लाख हेक्टेयर में खरीफ की फसलें बोने का लक्ष्य तो बना लिया गया, लेकिन किसानों को बीज ही नहीं मिल रहे। बांदा, महोबा, चित्रकूट, ललितपुर, झांसी, जालौन और हमीरपुर के किसान दिनभर सरकारी बीज भंडारों के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन न ज्वार है, न बाजरा, न मूंगफली, न तिल। ‘खाली गोदाम और खाली जेब’ लेकर किसान लौट रहे हैं।

खरीफ सीजन पर 'बीज संकट' की मार: मानसून ने दी दस्तक लेकिन 'सरकारी तंत्र' सोया ?किसानों का कहना है कि 15 जुलाई से पहले बोआई होनी जरूरी है, तभी फसलें पकेंगी और समय पर उत्पादन मिलेगा। लेकिन अब हालात यह हैं कि सरकारी गोदामों में बीज गायब हैं और अफसर जवाब देने से बच रहे हैं। तिल, ज्वार, कोदो, रागी, सावा, मूंगफली, अरहर और मक्का जैसे मोटे अनाज के बीज भंडारों से नदारद हैं। इस बार सरकार ने पिछले साल से 4,000 हेक्टेयर ज्यादा रकबे में बोआई का लक्ष्य दिया है, लेकिन बिना बीज के लक्ष्य कागज़ी ही रह जाएंगे। बुंदेलखंड के किसान दलहनी और तिलहनी फसलों के लिए तैयार हैं, लेकिन सरकारी आपूर्ति सिस्टम किसानों को तैयार नहीं होने दे रहा।

खरीफ सीजन पर 'बीज संकट' की मार: मानसून ने दी दस्तक लेकिन 'सरकारी तंत्र' सोया ?किसानों का कहना है की बीज नहीं तो खेत कैसे बोएं ? सरकारी बीज गोदाम केवल दिखावे के लिए हैं। प्राइवेट बीज बहुत महंगे हैं, हर किसान अफोर्ड नहीं कर सकता। अभी नहीं मिले तो मानसून की बारिश व्यर्थ जाएगी। यह क्षेत्र अरहर, ज्वार और बाजरे का उत्पादन केंद्र है, दलहनी फसलों की आत्मनिर्भरता का दारोमदार यहीं के किसानों पर बीज नहीं मिलने से रकबा घटेगा, उत्पादन घटेगा और किसान कर्ज़ में डूबेगा। कृषि विभाग के अधिकारी मौन हैं, मगर अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक विभाग भारी दबाव में है। बीज की उपलब्धता पर सवाल खड़े हैं, मगर अब तक कोई वैकल्पिक योजना नहीं सामने आई।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

स्वामी प्रसाद मौर्य नें उगला आग : लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा की विदाई तय !

यूपी : ड्राइविंग लाइसेंस (DL) के लिए आनलाइन टेस्ट के साथ जुड़ा एक और नियम, अब वीडियो भी बनाकर करना होगा अपलोड

चित्रकूटधाम मंडल ने रचा इतिहास : टीकाकरण महा अभियान में 83700 के मुकाबले 93160 लोगों को लगे टीके …

सरकार की रहम दिली : अब हर गाय की खुराक पर खर्च होंगे पचास रुपये

City News Uttar Pradesh

कोविड वैक्सीनेशन सेंटर का डीएम ने फीता काटकर किया उद्घाटन, 12 से 14 वर्ष के बच्चों का होगा टीकाकरण

City News Uttar Pradesh

सपा ने हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी की संसदीय सीट से अजेद्र सिंह राजपूत प्रत्याशी बनाया

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़