
- शरद मिश्रा
बांदा। भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री, प्रखर स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक न्याय के महान पुरोधा बाबू जगजीवन राम की पुण्यतिथि पर सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने उनके संघर्ष, विचार और राष्ट्र निर्माण में दिए गए ऐतिहासिक योगदान को याद किया। अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने की। उन्होंने कहा कि बाबू जगजीवन राम केवल एक राजनीतिक व्यक्तित्व नहीं थे, बल्कि करोड़ों शोषित, वंचित और दलित समाज की उम्मीद और अधिकारों की आवाज थे। आजादी की लड़ाई से लेकर देश के लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत करने तक उन्होंने हर मोर्चे पर निर्णायक भूमिका निभाई।
राजेश दीक्षित ने कहा कि बाबू जगजीवन राम ने जीवनभर सामाजिक भेदभाव, छुआछूत और असमानता के खिलाफ संघर्ष किया। उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सम्मान और अधिकार दिलाने का काम किया। उनका पूरा जीवन सामाजिक न्याय, समान अवसर और मानवता के मूल्यों के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आज जरूरत है कि बाबू जगजीवन राम के विचारों को गांव-गांव और समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया जाए। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
