28.4 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
मौत का 'मिस्ट्री ज़ोन' बना शराब ठेका: युवक का शव मिलने से गहराया रहस्य, उठे सवाल?
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

मौत का ‘मिस्ट्री ज़ोन’ बना शराब ठेका: युवक का शव मिलने से गहराया रहस्य, उठे सवाल?

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शनिवार शाम उस समय ‘सनसनी’ फैल गई, जब देसी शराब के ठेके से महज 100 मीटर दूर एक ‘अज्ञात युवक’ का शव पड़ा मिला। सड़क किनारे शव देखकर ‘राहगीरों के होश’ उड़ गए और कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही तिंदवारी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है, जबकि उसकी मौत ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना तिंदवारी थाना क्षेत्र की सब्जी मंडी स्थित देसी शराब ठेके के पास की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक काफी देर तक सड़क किनारे पड़ा रहा। जब लोगों को कोई हलचल नहीं दिखी तो पुलिस को सूचना दी गई।

मौत का 'मिस्ट्री ज़ोन' बना शराब ठेका: युवक का शव मिलने से गहराया रहस्य, उठे सवाल?मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से युवक को अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शराब के ठेके के पास शव मिलने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि युवक की मौत स्वाभाविक है, किसी हादसे का परिणाम है या फिर इसके पीछे कोई आपराधिक घटना छिपी हुई है। फिलहाल पुलिस किसी भी संभावना से इनकार नहीं कर रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान और घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।थाना पुलिस का कहना है कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पालिका अध्यक्ष मालती का “जनता” से संवाद: अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के आदेश

City News Uttar Pradesh

डीएम जे. रीभा का अधिकारियों को सख्त निर्देश: चकबंदी कार्यों में लाये “तेजी”

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल : सामुदायिक शौचालयों के लिए 2 करोड़ 47 लाख आवंटित ! …

प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने बताया: पालिका में ऐतिहासिक होली मिलन की तैयारियां पूरी

City News Uttar Pradesh

सिमौनी में तीन दिन ‘बुझेगी पेट की आग’ : प्रशासनिक अधिकारियों नें लिया ‘जायजा’

City News Uttar Pradesh

बांदा जेल सहित 257 बंदी देंगे यूपी बोर्ड की परीक्षा: जेल अधीक्षक बनें केंद्र व्यवस्थापक

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़