City News Uttar Pradesh
बांदा जेल सहित 257 बंदी देंगे यूपी बोर्ड की परीक्षा: जेल अधीक्षक बनें केंद्र व्यवस्थापक
उत्तर प्रदेश

बांदा जेल सहित 257 बंदी देंगे यूपी बोर्ड की परीक्षा: जेल अधीक्षक बनें केंद्र व्यवस्थापक

  • विनोद मिश्रा

बांदा। यूपी बोर्ड में इस बार बांदा जेल में कैद बंदी सहित 257 यूपी परीक्षा देंगे। यह सभी आठ जेलों में बंद हैं। इनके लिए जेलों में ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है। 10वीं में 118 और 12वीं में 139 बंदी पंजीकृत हैं। जेल अधीक्षक ही केंद्र व्यवस्थापक होंगे। बंदियों के लिए यूपी बोर्ड अलग से तैयारी कर रहा है।

बांदा जेल सहित 257 बंदी देंगे यूपी बोर्ड की परीक्षा: जेल अधीक्षक बनें केंद्र व्यवस्थापक
257 prisoners including Banda Jail will appear for UP Board exam: Jail Superintendent should become the center administrator.

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में सबसे अधिक 69 बंदी गाजियाबाद की जेल से शामिल होंगे। इसमें 10वीं में 27 और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले बंदियों की संख्या 42 है। इंटरमीडिएट में एक महिला बंदी और 41 पुरुष बंदी परीक्षा देंगे। इसके अलावा जिला कारागार फिरोजाबाद से कुल 51 बंदी परीक्षा देंगे। इसमें 10वीं में 20 और 12वीं में 31 हैं।

बांदा जेल सहित 257 बंदी देंगे यूपी बोर्ड की परीक्षा: जेल अधीक्षक बनें केंद्र व्यवस्थापक
257 prisoners including Banda Jail will appear for UP Board exam: Jail Superintendent should become the center administrator.

इसी प्रकार केंद्रीय कारागार बरेली से दसवीं में 26 और बारहवीं में 16 बंदी परीक्षा देंगे। आदर्श कारागार लखनऊ से 27 बंदी 10वीं की परीक्षा देंगे। इसमें 24 पुरुष व तीन महिला परीक्षार्थी शामिल हैं। केंद्रीय कारागार फतेहगढ़, फर्रुखाबाद से दसवीं में 10 और बारहवीं में 13 यानी, कुल 23 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। जिला कारागार बांदा से तीन परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा देंगे। इसमें दसवीं में एक और बारहवीं में 2 परीक्षार्थी शामिल हैं। इसी प्रकार जिला कारागार गोरखपुर से छह और केंद्रीय कारागार वाराणसी से नौ बंदी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पालिकाध्यक्ष व प्रतिनिधि का ‘नववर्ष’ समारोह: सौहार्द, संवाद और संकल्प का बना ‘संगम’

City News Uttar Pradesh

अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो कुंतल लहन नष्ट, 165 लीटर कच्ची शराब हुई बरामद

City News Uttar Pradesh

बांदा में सामूहिक दुष्कर्म से क्षुब्ध छात्रा ने फांसी लगाकर जान देने का किया प्रयास, अस्पताल में भर्ती

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें खिलाडियों का बढ़ाया हौसला: सरकार खेल पर है मेहरबान

City News Uttar Pradesh

चौकी प्रभारी बने फरिश्ता : आत्महत्या करने जा रहे एक व्यक्ति की बचााई जान

यूपी : दंगाइयों को लेकर योगी सरकार का प्लान तैयार, जल्द खरीदे जाएंगे दंगा नियंत्रण वाहन

ब्रेकिंग न्यूज़