City News Uttar Pradesh
खदान से 'हरियाली' तक का सफर': दुरेंडी में 'रिद्धि सिद्धि' हाउसिंग की मिसाल, संचालकों ने रोपे 'पौधे'
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

खदान से ‘हरियाली’ तक का सफर’: दुरेंडी में ‘रिद्धि सिद्धि’ हाउसिंग की मिसाल, संचालकों ने रोपे ‘पौधे’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जहां खनन का नाम आते ही “धूल और बंजर” जमीन की तस्वीर उभरती है, वहीं दुरेंडी खदान से एक “नई हरित इबारत” लिखी जा रही है। रिद्धि सिद्धि हाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के संचालकों ने खदान क्षेत्र में वृहद वृक्षारोपण कर विकास और पर्यावरण के संतुलन की मिसाल पेश की है। कंपनी संचालकों ने सिर्फ औपचारिकता नहीं निभाई, बल्कि खुद फावड़ा उठाकर पौधे रोपे। खदान परिसर और आसपास की खाली जमीन पर नीम, पीपल, आम, जामुन और सहजन जैसे फलदार व छायादार पौधे लगाए गए।

खदान से 'हरियाली' तक का सफर': दुरेंडी में 'रिद्धि सिद्धि' हाउसिंग की मिसाल, संचालकों ने रोपे 'पौधे'संचालकों का कहना है कि खनन हमारी जरूरत है, पर पर्यावरण हमारी जिम्मेदारी है। इसीलिए हर साल खदान क्षेत्र का कुछ हिस्सा हरियाली को समर्पित किया जाएगा। वृक्षारोपण के इस पुनीत कार्य को देखकर ग्रामीण गदगद हो गए। ग्रामीणों ने कहा कि खदान संचालकों द्वारा किया गया यह कार्य अत्यंत सराहनीय है। अक्सर खनन से पर्यावरण को नुकसान की बात होती है, लेकिन यहां उल्टा पर्यावरण को संवारने का काम हो रहा है। यह पहल पूरे जिले के लिए “नजीर” है। ग्रामीणों ने भरोसा दिलाया कि “पौधों की देखभाल में वे भी कंपनी” का साथ देंगे।

खदान से 'हरियाली' तक का सफर': दुरेंडी में 'रिद्धि सिद्धि' हाउसिंग की मिसाल, संचालकों ने रोपे 'पौधे'इस अवसर पर महावीर सिंह राठौर, आर पी सिंह, संदीप सिंह, केशव पाल सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने एक एक पौधे को गोद लेकर उसके संरक्षण का संकल्प लिया। विशेषज्ञ मानते हैं कि खनन क्षेत्रों में वृक्षारोपण से धूल नियंत्रण, भू जल स्तर सुधार और तापमान संतुलन में मदद मिलती है। रिद्धि सिद्धि हाउसिंग की यह पहल आने वाले समय में दुरेंडी खदान की तस्वीर बदल देगी। जहां कभी सिर्फ पत्थर थे, वहां अब छांव और ऑक्सीजन मिलेगी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रंजिश में दो पक्ष भिड़े, चले लाठी-डंडे: 20 राउंड फायरिंग, होमगार्ड की पत्नी को लगी गोली

City News Uttar Pradesh

बांदा में सड़कों पर गड्ढों का जख्म मांग रहे हैं, मरम्मत का मरहम

City News Uttar Pradesh

बांदा पालिका : एक साल बीता पर अभी तक तय नहीं हो पाए मनोनीत सभासद

City News Uttar Pradesh

वाह भाई वाह : बांदा में कूड़ा-करकट किचन को बना रहा लाजवाब

City News Uttar Pradesh

मुख्य विकास अधिकारी नें अमृत सरोवरों के किये दर्शन : चकित हुये या मायूस !

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील बनें विश्वकर्मा : मोदी की योजना चढ़ा रहे परवान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़