City News Uttar Pradesh
डीएम अमित आसेरी के लिये बांदा 'कांटों भरा ताज'? या साबित कर देंगे की वह हैं 'कुशल बादशाह'
उत्तर प्रदेश

डीएम अमित आसेरी के लिये बांदा ‘कांटों भरा ताज’? या साबित कर देंगे की वह हैं ‘कुशल बादशाह’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले की “कमान संभालते” ही “नए जिलाधिकारी अमित असेरी” के सामने एक “ऐसा तंत्र” खड़ा है, जिसे “संभालना” किसी “कांटों भरे ताज” से कम नहीं माना जा रहा ! यह सिर्फ एक “प्रशासनिक तैनाती” नहीं, बल्कि एक “ऐसे जिले की जिम्मेदारी” है जहां “हर मोर्चे” पर “चुनौतियां मुंह बाए खड़ी” हैं। जरा सी “चूक बड़ा प्रशासनिक संकट” बन सकती है।

डीएम अमित आसेरी के लिये बांदा 'कांटों भरा ताज'? या साबित कर देंगे की वह हैं 'कुशल बादशाह'बांदा की “भौगोलिक, सामाजिक और आर्थिक परिस्थितियां” हमेशा से “जटिल” रही हैं। यहां की समस्याएं सतही नहीं, बल्कि गहराई में जड़ें जमाए हुए हैं। ऐसे में किसी भी अधिकारी के लिए इस जिले की नब्ज पकड़ना आसान नहीं होता। यही वजह है कि यहां अक्सर “आया राम, गया राम” जैसी प्रशासनिक स्थितियां भी देखने को मिलती रही हैं।

डीएम अमित आसेरी के लिये बांदा 'कांटों भरा ताज'? या साबित कर देंगे की वह हैं 'कुशल बादशाह'सबसे बड़ी चुनौती खनन नीति को लेकर मानी जाती है। शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शिता बनाए रखते हुए खनन संचालन करना यहां किसी “हिमालय पार करने” जैसा कठिन कार्य है! अब देखना होगा कि अमित असेरी इस मोर्चे पर सख्ती दिखाते हैं या मौजूदा व्यवस्था को ही जारी रखते हैं।

डीएम अमित आसेरी के लिये बांदा 'कांटों भरा ताज'? या साबित कर देंगे की वह हैं 'कुशल बादशाह'इसके अलावा बेसिक शिक्षा बेपटरी होने के अलावा जिले में अन्ना पशुओं की समस्या किसानों के लिए सिरदर्द बनी हुई है। पीडब्ल्यूडी विभाग में कथित भ्रष्टाचार,सिंचाई विभाग में अनियमितताएं, बिजली आपूर्ति की लचर व्यवस्था और राजस्व वादों का अंबार यह सभी ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर कड़ी निगरानी और ठोस कार्रवाई की जरूरत है।

डीएम अमित आसेरी के लिये बांदा 'कांटों भरा ताज'? या साबित कर देंगे की वह हैं 'कुशल बादशाह'भूमि संरक्षण विभाग में भी “कमाई के खेल” अपरम्पार हैं, जिससे प्रशासन की साख पर सवाल खड़े होते हैं। ऐसे में नए डीएम के लिए हर विभाग पर पैनी नजर रखना जरूरी होगा, ताकि व्यवस्था को पटरी पर लाया जा सके। हालांकि, अमित असेरी को एक कुशल और सख्त प्रशासनिक अधिकारी माना जाता है।

अमित असेरी बने बांदा के 'नए डीएम: जे. रीभा पहुंची लखनऊअब देखना यह होगा की क्या उनका “प्रशासनिक जलजला” बांदा में बदलाव की “नई कहानी” लिखेगा, या फिर “चुनौतियों का यह जाल उनके लिए भी मुश्किलें खड़ी” करेगा ? फिलहाल, पूरे जिले की नजरें नए जिलाधिकारी पर टिकी हैं। आने वाला वक्त तय करेगा कि यह “कांटों भरा ताज” उनके लिए कितना भारी साबित होता है या फिर वे इसे सफलता की मिसाल में बदल देते हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

केन होने लगी मस्त : बरियारपुर बांध से उफ़नाया जल प्रेम, नहरें भी इतराई, प्रशासन एलर्ट

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड के सात जिलों में गाय आधारित प्राकृतिक खेती होगी शुरू, 68 करोड़ होंगे खर्च : शाही

City News Uttar Pradesh

मध्य प्रदेश अवैध बालू परिवहन में “यूपी का छुड़ा रहा छक्का” : माफिया औऱ जयचंदों की चांदी

Chitrakoot: चित्रकूट का राष्ट्रीय रामायण मेला शुरू,जगदगुरू ने बखानी राम की महिमा …

City News Uttar Pradesh

बसपा के जयराम सिंह बछेऊरा ने दिया जीत का मंत्र : सोशल इँजीनिरिग करेगा जीत का काम !

City News Uttar Pradesh

लाल सोना पर माफियाओं का ‘तांडव’: अवैध खनन से ‘कराहती’ नदियां, प्रशासन ‘मूकदर्शक’ ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़