City News Uttar Pradesh
शराब के नशे में उठाया खौफनाक कदम: तीन बच्चों के सिर से उठा 'पिता' का साया !
उत्तर प्रदेश

शराब के नशे में उठाया खौफनाक कदम: तीन बच्चों के सिर से उठा ‘पिता’ का साया !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर के खुटला मोहल्ले में बुधवार “देर रात” उस समय “सनसनी” फैल गई जब एक युवक ने “फांसी” लगाकर “आत्महत्या” कर ली। बताया जा रहा है कि “युवक का अपनी पत्नी से झगड़ा” हो गया था, जिसके बाद उसने कमरे में जाकर पंखे से फंदा बनाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शराब के नशे में उठाया खौफनाक कदम: तीन बच्चों के सिर से उठा 'पिता' का साया !

मृतक की पहचान 34 वर्षीय आबू उर्फ अखिलेश पुत्र बदलू निवासी खुटला मोहल्ला के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार आबू पेंटिंग का काम करता था और शराब पीने का आदी था। बुधवार रात आबू शराब के नशे में घर आया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि उसने गुस्से में पत्नी के साथ मारपीट भी कर दी।

शराब के नशे में उठाया खौफनाक कदम: तीन बच्चों के सिर से उठा 'पिता' का साया !

इसके बाद आबू अपने कमरे में चला गया। घर के अन्य लोग भी अपने काम में लग गए और किसी को यह अंदेशा नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा। रात करीब 11:30 बजे जब बच्चे कमरे के पास पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। बच्चों ने जंगले से झांककर देखा तो आबू पंखे से लटका हुआ था। यह दृश्य देखकर तीनों बच्चे ‘जोर-जोर’ से चिल्लाने लगे। बच्चों की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस नें दरवाजा खुलवाकर युवक को फंदे से नीचे उतारा। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मुहर्रम की नवीं पर दहकते अंगारों पर थिरके जिस्मानी जिस्म : ताजियों का हुआ मिलाप

City News Uttar Pradesh

योगी नें विधायक ‘प्रकाश’ को ‘घोषित’ किया ‘मैन आफ द मैच’: एक ‘वाक्य’ ने ‘बदल’ दी ‘बांदा की सियासत’ !

City News Uttar Pradesh Desk

मोहन साहू सपा में बनें ‘अछूत’: गीता वर्मा कांड के बाद कोई नहीं ‘थाम’ रहा हाथ, सबने किया ‘किनारा’

बर्थडे पार्टी में साली को देखकर जीजा हुआ नाराज, फांसी लगाकर दे दी जान

डेंगू के डंक का बढ़ता कहर: अब तक 39 पाजिटिव केस मिले, एहतियात की सलाह

City News Uttar Pradesh

जिले में गुलाबी ठंड नें दे दी दस्तक : कोहरे नें भी कराया अपना दर्शन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़