29.1 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
मृत्युदंड पाए इंजीनियर दंपति बांदा में ही रहेंगे बंद: डरा रहा 'फांसी' का खौफ !
उत्तर प्रदेश

मृत्युदंड पाए इंजीनियर दंपति बांदा में ही रहेंगे बंद: डरा रहा ‘फांसी’ का खौफ !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बहुचर्चित प्रकरण में “मृत्युदंड” की सजा पाए “इंजीनियर रामभवन और उसकी पत्नी दुर्गावती” इस समय बांदा मंडल कारागार में कड़ी निगरानी के बीच बंद हैं। अदालत के फैसले के बाद जहां एक ओर मामले ने कानूनी और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है, वहीं दूसरी ओर यह सवाल भी उठने लगा है कि दंपति को फांसी आखिर किस जेल में दी जाएगी। फिलहाल स्थिति स्पष्ट है दोनों आरोपी यहीं रहेंगे, क्योंकि उनके खिलाफ दर्ज अन्य छह मुकदमे अभी न्यायालय में विचाराधीन हैं।

मृत्युदंड पाए इंजीनियर दंपति बांदा में ही रहेंगे बंद: डरा रहा 'फांसी' का खौफ !

सीबीआई ने वर्ष 2020 में रामभवन को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान एजेंसी ने कुल सात मुकदमे दर्ज किए। हाल ही में एक मामले में अदालत ने कठोर रुख अपनाते हुए मृत्युदंड की सजा सुनाई। हालांकि शेष छह मामलों की सुनवाई अभी जारी है, जिससे कानूनी प्रक्रिया पूरी होने में समय लगेगा। आम तौर पर मृत्युदंड पाए कैदियों को उच्च सुरक्षा वाली जेलों में स्थानांतरित किया जाता है।

मृत्युदंड पाए इंजीनियर दंपति बांदा में ही रहेंगे बंद: डरा रहा 'फांसी' का खौफ !

कारागार नियमावली के अनुसार, यदि किसी दोषी पर कई मामले लंबित हों, तो उसे संबंधित न्यायालय की सुनवाई के मद्देनजर उसी जेल में रखा जाता है, जहां से पेशी और अन्य प्रक्रियाएं आसान हों। इसी आधार पर रामभवन को नैनी सेंट्रल जेल नहीं भेजा जा रहा है। पत्नी दुर्गावती के संबंध में भी यही स्थिति है। नियमों में यह प्रावधान है कि यदि पति-पत्नी दोनों एक ही प्रकरण में दोषी हों और पति मंडल कारागार में निरुद्ध हो, तो विशेष परिस्थितियों में महिला बंदी को भी उसी जेल परिसर में रखा जा सकता है। इसलिए उसे लखनऊ के नारी बंदी गृह में स्थानांतरित नहीं किया जाएगा।

मृत्युदंड पाए इंजीनियर दंपति बांदा में ही रहेंगे बंद: डरा रहा 'फांसी' का खौफ !

जेल सूत्रों के अनुसार, सजा के बाद से दंपति को विशेष निगरानी में रखा गया है। मृत्युदंड पाए कैदियों के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत अलग बैरक और सतत सुरक्षा व्यवस्था लागू है। जेलर आलोक कुमार ने पुष्टि की है कि जब तक लंबित मामलों का निपटारा नहीं हो जाता और उच्च न्यायालय से अंतिम आदेश प्राप्त नहीं होता, तब तक दंपति बांदा मंडल कारागार में ही रहेंगे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : मंगेतर के साथ गई किशोरी कानपुर में मिली, आरोपी फरार …

City News Uttar Pradesh

हर-हर महादेव’ से गूंजा बांदा: महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

City News Uttar Pradesh

राइफल क्लब मैदान की ‘नीलामी का मुद्दा’ हाईकोर्ट पंहुचा: जनहित याचिका ‘दायर’

City News Uttar Pradesh

अंकित गुप्ता के औचक निरीक्षण से हड़कंप : निर्माण कार्यों में लापरवाही पर चेतावनी

City News Uttar Pradesh

लाल सोना से अकूत संपत्ति कमाई : अब कुछ “वाह” की जगह “आह” की बात आई !

News : यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आगरा की अदालत में किया समर्पण, जारी हुआ था गैर जमानती वारंट…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़