City News Uttar Pradesh
विधायक विशंभर की 'सदन' में 'गर्जना' क्षेत्र में रही गूंज: विकास, किसान व बेरोजगारी पर थी 'घेराबंदी'
उत्तर प्रदेश

विधायक विशंभर की ‘सदन’ में ‘गर्जना’ क्षेत्र में रही गूंज: विकास, किसान व बेरोजगारी पर थी ‘घेराबंदी’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। प्रदेश विधानसभा के “हालिया बजट सत्र” में बबेरू विधानसभा क्षेत्र की “आवाज बुलंद” रही। सपा “विधायक विशंभर सिंह यादव” ने सदन में अपने क्षेत्र से जुड़े “ज्वलंत मुद्दों” को “प्रमुखता” से उठाते हुए “सरकार को कठघरे” में खड़ा किया। सत्र समाप्त होने के बाद भी क्षेत्र में उनके “भाषण और उठाए गए प्रश्न चर्चा” का विषय बने हुए हैं।

विधायक विशंभर की 'सदन' में 'गर्जना' क्षेत्र में रही गूंज: विकास, किसान व बेरोजगारी पर थी 'घेराबंदी'

लोगो का कहना है कि विधायक ने बबेरू की समस्याओं को सिर्फ औपचारिकता के तौर पर नहीं, बल्कि मजबूती और तथ्यात्मक ढंग से रखा, जिससे क्षेत्रवासियों को उम्मीद जगी है कि उनकी आवाज अब प्रदेश स्तर पर सुनी जा रही है। विधायक विशम्भर ने बबेरू कस्बे में लगने वाले भीषण जाम का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने रिंग रोड और बाईपास निर्माण की मांग की। कहा कि यातायात दबाव के कारण व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।

विधायक विशंभर की 'सदन' में 'गर्जना' क्षेत्र में रही गूंज: विकास, किसान व बेरोजगारी पर थी 'घेराबंदी'

इसके साथ ही बबेरू में निर्माणाधीन रोडवेज बस अड्डे को शीघ्र पूरा कराने की मांग की, ताकि आम जनता को बेहतर परिवहन सुविधा मिल सके। इसके साथ ही जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़कों की दुर्दशा का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि पाइपलाइन डालने के बाद सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।

विधायक विशंभर की 'सदन' में 'गर्जना' क्षेत्र में रही गूंज: विकास, किसान व बेरोजगारी पर थी 'घेराबंदी'

बुंदेलखंड क्षेत्र के किसानों की समस्याओं का जिक्र करते हुए विधायक ने कहा कि सूखा और बाढ़ की मार झेल रहे किसानों को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने कर्जमाफी की मांग करते हुए कहा कि आर्थिक दबाव में किसान आत्मनिर्भर नहीं बन पा रहे हैं। विधायक ने प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उनका आरोप था कि बजट में रोजगार सृजन को लेकर कोई ठोस प्रावधान नजर नहीं आता। विधायक विशंभर सिंह यादव ने कहा अति पिछड़ा क्षेत्र बुंदेलखंड लंबे समय से “उपेक्षा” झेल रहा है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

लोहरा में 19 वर्षों से जीवित खेल और स्मृति का संगम: स्व. सुनीता शर्मा की स्मृति में खेलों का कुंभ

City News Uttar Pradesh

सांसद पुष्पेन्द्र से तिंदवारी विधानसभा निराश ? “हुजूर आते- आते बहुत देर कर दी” ?

City News Uttar Pradesh

रेल की होगी सुरक्षित रफ्तार: मानिकपुर-झांसी पुराने हो चुके रेलवे ट्रैक को बदलने का काम शुरू

City News Uttar Pradesh

विधायक विशम्भर यादव की सदन में ‘दहाड़’ : खेल मैदान नहीं, मुनाफे की मंडी चाहती है सरकार ?

City News Uttar Pradesh

पूर्वांचल के माफिया मुख्तार की सुरक्षा विशेष में नौ जेलों के लगाए गए सुरक्षा कर्मी, सुरक्षा व्यवस्था हुई हाईटेक

City News Uttar Pradesh

सदर विधायक नें स्टेडियम के प्रति जताई चिंता : स्टेडियम के कार्यों पर भी साधा निशाना

ब्रेकिंग न्यूज़