City News Uttar Pradesh
प्रतिनिधि अंकित "ललकार के गाड़ी हांको" की राह पर: रोड निर्माण से बदल रहे सूरत
उत्तर प्रदेश

प्रतिनिधि अंकित “ललकार के गाड़ी हांको” की राह पर: रोड निर्माण से बदल रहे “सूरत”

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर में “विकास की रफ्तार को नई गति” देने के उद्देश्य से पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू इन दिनों सीसी रोड निर्माण कार्यों को लेकर “खासे सक्रिय” नजर आ रहे हैं। उनकी “पहल और आक्रामक कार्यशैली” को लेकर समर्थक भी उन्हें “फिल्मी अंदाज” में “जरा ललकार के गाड़ी हांको” गीत से नवाज रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि नगर अब विकास की राह पर निरंतर अग्रसर है।

प्रतिनिधि अंकित "ललकार के गाड़ी हांको" की राह पर: रोड निर्माण से बदल रहे सूरत

इसी क्रम में पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू ने नगर के वार्ड संख्या 3, गायत्री नगर में पालिका परिषद द्वारा कराए जा रहे सीसी रोड निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण स्थल पर पहुंचकर कार्य की गुणवत्ता, मोटाई, सामग्री के उपयोग और तकनीकी मानकों की बारीकी से जांच की।

प्रतिनिधि अंकित "ललकार के गाड़ी हांको" की राह पर: रोड निर्माण से बदल रहे सूरत

निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराया जाए। कहा कि जनता की सुविधा सर्वोपरि है। निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी निर्देशित किया कि निर्माण सामग्री मानक के अनुरूप हो तथा सड़क की मजबूती लंबे समय तक बनी रहे।

प्रतिनिधि अंकित "ललकार के गाड़ी हांको" की राह पर: रोड निर्माण से बदल रहे सूरत

अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू ने कहा कि नगर के विभिन्न वार्डों में चरणबद्ध तरीके से सीसी रोड, नाली निर्माण और अन्य आधारभूत सुविधाओं के कार्य कराए जा रहे हैं। उनका लक्ष्य है कि शहर का कोई भी इलाका विकास से अछूता न रहे। भरोसा दिलाया कि नगर को स्वच्छ, सुगम और सुव्यवस्थित बनाने के लिए पालिका परिषद प्रतिबद्ध है। निर्माण कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आचार संहिता खत्म : अब विकास कार्यों को गति के लिये बैठक में हुई कवायद

महबूब मतदाताओं का बढ़े रुझान: कारवां निकाल जगाया अरमान

यूपी : मलेरिया और डेंगू को लेकर मिशन मोड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आइसोलेशन वार्ड बनवाने के दिए निर्देश

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत के टिकट का चुनावी आगाज : विधायक की क्या नींद हराम ?

City News Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश अगले वर्ष 2023 में 14 नए मेडिकल कालेजों से होगा लैस, स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगी बूस्टर डोज

इक्यावन किलो लड्डू वाले ‘प्रिंस’: युवा चिंतक से रामायण मेला अध्यक्ष तक, शंकराचार्य के प्रिय शिष्य की कहानी

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़