32.1 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
राष्ट्रीय रामायण मेला आयोजन की 'रूपरेखा' पर 'मंथन': आस्था का बनेगा 'महाकुंभ'
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय रामायण मेला आयोजन की ‘रूपरेखा’ पर ‘मंथन’: आस्था का बनेगा ‘महाकुंभ’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। राष्ट्रीय रामायण मेला के 53 वें महोत्सव को ‘ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप’ देने की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में रविवार को ‘राष्ट्रीय रामायण मेला प्रेक्षागृह’ में महत्वपूर्ण बैठक हुई। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि को लेकर गहन ‘विचार-विमर्श’ हुआ।

राष्ट्रीय रामायण मेला आयोजन की 'रूपरेखा' पर 'मंथन': आस्था का बनेगा 'महाकुंभ'

बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत करवरिया और महामंत्री करुणा शंकर द्विवेदी ने जानकारी दी कि यह ‘पांच दिवसीय’ राष्ट्रीय रामायण मेला 15 से 19 फरवरी तक चलेगा। उन्होंने बताया कि चित्रकूट में वर्ष 1973 से निरंतर ‘रामायण मेला’ आयोजित हो रहा है, जो ‘भारतीय संस्कृति और परंपरा का प्रतीक’ है।

राष्ट्रीय रामायण मेला आयोजन की 'रूपरेखा' पर 'मंथन': आस्था का बनेगा 'महाकुंभ'

बताया गया कि स्वर्गीय गोपाल कृष्ण करवरिया ने रामायण मेला को संगठित स्वरूप दिया और उनके बाद उनके पुत्र स्वर्गीय राजेश करवरिया ने इस परंपरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। यह मेला समाजवादी चिंतक डॉ. राममनोहर लोहिया की संकल्पना के अनुरूप देश की विभिन्न भाषाओं में रचित रामायणों के विद्वानों, प्रख्यात कथा व्यासों और सांस्कृतिक कलाकारों की सहभागिता से संपन्न होता है।

राष्ट्रीय रामायण मेला आयोजन की 'रूपरेखा' पर 'मंथन': आस्था का बनेगा 'महाकुंभ'

पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र ने कहा कि मेले को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी मेले में आमंत्रित किया गया है।

राष्ट्रीय रामायण मेला आयोजन की 'रूपरेखा' पर 'मंथन': आस्था का बनेगा 'महाकुंभ'

उनके आगमन के लिए प्रयास जारी हैं। पूर्व राज्य मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि राष्ट्रीय रामायण मेला चित्रकूट की पहचान है और यह पूरे देश में अपनी विशिष्ट प्रतिष्ठा रखता है।

राष्ट्रीय रामायण मेला आयोजन की 'रूपरेखा' पर 'मंथन': आस्था का बनेगा 'महाकुंभ'

बैठक में मेले के पदाधिकारी राजा बाबू पांडे, मनोज गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश खरे, सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। साथ ही कामदगिरि के महंत मदन गोपाल दास, महंत दिव्यजीवन दास, खाकी रामबाग अखाड़ा के महंत अमृत दास सहित संत-महंतों ने आयोजन को सफल बनाने का आशीर्वाद दिया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गौवंश संरक्षण का शासकीय संकल्प धूल धूसरित ? किसानों की फसलों पर संकट गहरा !

City News Uttar Pradesh

Banda : कुलपति डा. यूएस गौतम ने कहा कि भारतीय मसालों की वैश्विक बाजार में बढ़ती जा रही डिमांड …

जेल प्रशासन हुआ अलर्ट : नो मास्क, नो इंट्री का फार्मूला जारी

City News Uttar Pradesh

अयोध्या एयरपोर्ट का बदला गया नाम: अब महर्षि वाल्मीकि के नाम से जाना जाएगा हवाई अड्डा

City News Uttar Pradesh

भीषण सड़क हादसा: बांदा में हाईवे पर टायर बदल रहे चालक व खलासी को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत

सपा विधायक विशंभर की ‘नववर्ष’ पर अपील: वंचितों के अधिकार व भाईचारे को करें ‘मजबूत’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़