24.6 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
चित्रकूट पालिका में लाखों का महा घोटाला: कार्रवाई का तमाशा जारी, अध्यक्ष पर उठे सवाल !
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट पालिका में लाखों का ‘महा घोटाला’ : कार्रवाई का ‘तमाशा’ जारी, अध्यक्ष पर उठे ‘सवाल’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। कर्वी नगर पालिका में घोटाले और भ्रष्टाचार की पोल खुलते ही हड़कंप मच गया है। नगर पालिका के कार्यों में फर्जीवाड़ा और वित्तीय अनियमितताओं के मामले ने अब प्रशासन और जनता दोनों को हैरान कर दिया है। डीएम द्वारा गठित जांच समिति ने 17 अक्तूबर 2019 को चार मामलों में 23 लाख रुपये की अनियमितता की पुष्टि की थी, लेकिन जांच पूरी होने के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है।

चित्रकूट पालिका में लाखों का महा घोटाला: कार्रवाई का तमाशा जारी, अध्यक्ष पर उठे सवाल !

विशेषज्ञ और जनता दोनों इस बात से ‘चौंक’ रहे हैं कि दोष सिद्ध होने के बावजूद पालिका ने एक ठेकेदार को 22 लाख रुपये का अतिरिक्त भुगतान कर दिया, जिससे कुल घोटाले की राशि लगभग 45 लाख रुपये तक पहुंच गई। नगर पालिका परिषद ने मां काली इलेक्ट्रिकल्स नामक फर्म को विद्युत सामग्री की आपूर्ति का ठेका दिया। ठेकेदार ने फर्जी बिल और इंजीनियर के जाली हस्ताक्षरों के आधार पर भुगतान कराया। पोलों का वजन ‘मानक’ से कम पाया गया और कई पोलों के फाउंडेशन अधूरे मिले। इस कार्य में 11 लाख 50 हजार रुपये की वित्तीय अनियमितता दर्ज की गई।

चित्रकूट पालिका में लाखों का महा घोटाला: कार्रवाई का तमाशा जारी, अध्यक्ष पर उठे सवाल !

लकड़ी की आपूर्ति के लिए एक ही दर पर दो बार टेंडर जारी किया गया। पहले 1 लाख 72 हजार रुपये, बाद में 1 लाख 90 हजार रुपये का भुगतान हुआ। दरें समान होने के बावजूद मूल्य वार्ता की प्रक्रिया नहीं अपनाई गई, जिससे 3 लाख 62 हजार रुपये की अनियमितता सामने आई। नगर के कई वार्डों में अधूरे कार्यों का लगभग 80 प्रतिशत तक भुगतान कर दिया गया। वार्ड 23 में नाली और सीसी रोड का निर्माण बिना हैसियत प्रमाण पत्र और धरोहर धन जमा किए ठेकेदार से कराया गया। इस कार्य में 4 लाख 80 हजार रुपये की अनियमितता पाई गई।

चित्रकूट पालिका में लाखों का महा घोटाला: कार्रवाई का तमाशा जारी, अध्यक्ष पर उठे सवाल !

इस प्रकरण में सबसे गंभीर बात यह रही कि जांच रिपोर्ट आने के बाद भी पालिका प्रशासन ने अपात्र ठेकेदार को 22 लाख रुपये का और भुगतान कर दिया। नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता की कार्य प्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। एसडीएम उमेश चंद्र ने कहा, “फाइल देखने के बाद ही मौजूदा स्थिति के बारे में कुछ स्पष्ट रूप से बता पाऊंगा।” इस पूरे प्रकरण से यह साफ हो गया है कि कर्वी नगर पालिका में भ्रष्टाचार और घोटाले के आरोप गंभीर हैं, और दोषियों पर कार्रवाई की कमी प्रशासन की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा करती है !

 

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में मौरंग भरे ट्रैक्टर से कुचलकर मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम, ग्रामीणों ने सड़क पर शव रख लगाया जाम

क्षत्रिय महा सभा की बैठक : दलजीत-जयराम बन गये आकर्षण ! …

City News Uttar Pradesh

यूपी : माननीय विधायक की ठसक हुई खत्म, पूर्व होते ही मुख्तार अब बांदा जेल का साधारण बंदी

Banda : पंचायत चुनाव में नौटंकी, पशु आरोग्य मेला में विधायक नें गाई गौ माता कि बिरादरावली ! …

बाइक से विस्फोटक ले जाते पुलिस ने तीन को पकड़ा, लाइसेंस न दिखा पाने पर मुकदमा दर्ज

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश की चेतावनी: “हाउसिंग फार आल” में भ्रष्टाचार नहीं होगा बर्दाश्त !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़