

- शरद मिश्रा
बांदा। दीपावली के बाद परंपरागत उल्लास और संस्कृति के संगम का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। विधायक प्रकाश द्विवेदी के खुरहंड स्थित आवास पर, जहाँ बुंदेलखंड की शौर्य और परंपरा का प्रतीक लोकनृत्य ‘दीवारी’ की विभिन्न टीमों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

इस अवसर पर भाजपा तेलांगना के प्रदेश महामंत्री संगठन चंद्रशेखर की उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। विधायक प्रकाश के आवास पर नगाड़ों की थाप, लाठियों की टकराहट और पारंपरिक परिधानों में सजे कलाकारों की तालमेल भरी प्रस्तुति ने ऐसा वातावरण बनाया कि हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया।

दीवारी नर्तकों की लाठियों से सजी युद्ध कला की झलक ने इस सांस्कृतिक संध्या को और भव्य बना दिया। पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति में कलाकारों ने ग्रामीण वीरता, लोकरीति और भाईचारे की झलक पेश की। लाठियों की झंकार और नगाड़ों की धुनों के साथ जब कलाकारों ने दीवारी गीतों पर नृत्य किया तो दर्शक उत्साह से झूम उठे।

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने इस मौके पर कहा दीवारी नृत्य बुंदेलखंड की आन, बान और शान है। यह केवल नृत्य नहीं, हमारी परंपरा, वीरता और सांस्कृतिक अस्मिता का प्रतीक है। हम सबको इस धरोहर को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाना चाहिए। उन्होंने सभी कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सम्मानित किया।

इस मौके पर तेलागंना भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन चंद्रशेखर के अलावा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अजीत गुप्ता, चेयरमैन प्रतिनिधि अंकित बासू, चेयरमैन प्रतिनिधि नरैनी हरिश्चंद्र सोनकर सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
