![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती को बांदा में कांग्रेसजनों ने “सद्भावना दिवस” के रूप में मनाया। स्टेशन रोड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के संगठन प्रभारी संकटा प्रसाद त्रिपाठी ने की। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने पुष्प अर्पित कर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।

संकटा प्रसाद त्रिपाठी ने संबोधन में कहा “राजीव गांधी कंप्यूटर क्रांति और पंचायती राज एक्ट के जनक थे। वह सबसे कम उम्र में प्रधानमंत्री बनने का गौरव प्राप्त करने वाले दूरदर्शी नेता थे। अगर वे आज जीवित होते तो 21वीं सदी का भारत एक नए स्वरूप में हमारे सामने होता। कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद इदरीश भाई ने कहा कि राजीव गांधी का बांदा जनपद के प्रति विशेष आत्मीय लगाव था।

उन्होंने याद दिलाया कि जब जनपद की समस्याओं को लेकर स्वतंत्रता सेनानी व बुद्धिजीवी दिल्ली में राजीव गांधी से मिले, तो 45 मिनट की वार्ता के बाद उन्होंने बांदा में बरगद ग्लास फैक्ट्री की स्थापना का निर्णय लिया था। वैश्य राजेश कुमार गुप्ता ने अपने वक्तव्य में कहा “डीएवी इंटर कॉलेज बांदा में राजीव गांधी ने अपनी अंतिम जनसभा की थी, जिसे लाखों की संख्या में जनसमुदाय ने सुना था। वह आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।” कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह, जिला महामंत्री सत्यप्रकाश द्विवेदी समेत अनेक कांग्रेसजन शामिल रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
