23.7 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
राजेश दुबे 'बुलडोजर कांड' पर गरजे: अध्यक्ष सुनील पर प्रहार, प्रशानिक भूमिका पर सवाल ?
उत्तर प्रदेश

राजेश दुबे ‘बुलडोजर कांड’ पर गरजे: अध्यक्ष सुनील पर प्रहार, प्रशानिक भूमिका पर सवाल ?

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जनपद के बबेरू कस्बे में भाजपा कार्यकर्ता और ब्राह्मण परिवार पर चले बुलडोजर मामले में अब न्यायिक मोर्चा खुल गया है। जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद स्व. रामनाथ दुबे के पुत्र राजेश दुबे ने घटना स्थल का निरीक्षण कर इसे “प्रशासनिक तानाशाही की पराकाष्ठा” बताया है। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए न्यायालय तक लड़ाई लड़ने का ऐलान किया है।

राजेश दुबे 'बुलडोजर कांड' पर गरजे: अध्यक्ष सुनील पर प्रहार, प्रशानिक भूमिका पर सवाल ?

पूर्व अध्यक्ष राजेश दुबे ने मीडिया से साफ शब्दों में कहा “यह कोई सामान्य कार्रवाई नहीं,बल्कि सत्ता का अंधा और पक्षपाती उपयोग है। एक निर्दोष ब्राह्मण परिवार का घर ढहाना सिर्फ़ अन्याय नहीं,बल्कि लोकतंत्र और कानून का मखौल उड़ाना है।”

राजेश दुबे 'बुलडोजर कांड' पर गरजे: अध्यक्ष सुनील पर प्रहार, प्रशानिक भूमिका पर सवाल ?

उनकी अगुवाई में अधिवक्ताओं की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर मकान गिराने की पूरी स्थिति का जायजा लिया,साथ ही पीड़ित परिवार द्वारा प्रस्तुत कानूनी दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। अधिवक्ताओं की राय में पीड़ित परिवार का कब्जा कानूनन वैध था और उस पर बुलडोजर चलाना पूरी तरह से मनमानी और अवैध कार्रवाई है। राजेश दुबे ने बिना किसी लाग-लपेट के जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल को पूरे घटनाक्रम का दोषी ठहराया।

राजेश दुबे 'बुलडोजर कांड' पर गरजे: अध्यक्ष सुनील पर प्रहार, प्रशानिक भूमिका पर सवाल ?

उन्होंने कहा कि परिवार ने जिन आरोपों को दोहराया है, वे सीधे तौर पर सुनील पटेल की “सत्ता और दबाव की राजनीति” की तरफ इशारा करते हैं। “यह कानून का दुरुपयोग है। सत्ता में बैठे लोग अगर प्रशासन को अपने निजी एजेंडे के लिए मोहरा बनाएंगे,तो हम चुप नहीं बैठेंगे।” राजेश दुबे ने आगे कहा कि वह अधिवक्ता समुदाय के साथ मिलकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल करेंगे। “यदि प्रशासन नहीं चेता तो हम हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे। लोकतंत्र में न्याय मिलेगा, देर भले हो।”

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अतीक -अशरफ हत्याकांड : एसआईटी नें लवलेश के तीन करीबियों को उठाया !

रिश्तों का खौफनाक कत्ल: पत्नी की हत्या, चरित्र शंका में ‘उजड़ा’ परिवार

नाबालिगों के हाथ में ‘ई-रिक्शा’ की स्टीयरिंग:आरटीओ विभाग ‘मौन’, रोज बढ़ रहे हादसे

City News Uttar Pradesh Desk

चिंगारी संगठन की महिलाओं ने कोतवाली में डाला डेरा: एक हफ्ते का अल्टीमेटम

City News Uttar Pradesh

भाजपा में ‘चिकित्सा फंड’ की मांग तेज, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी ने उठाई आवाज

City News Uttar Pradesh

छात्रों के ‘आक्रोश’ ने ‘हिलाया’ प्रशासन: भ्रष्टाचार, बेरोज़गारी व छात्रसंघ चुनाव पर ‘गरजी’ आवाज़

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़