City News Uttar Pradesh
बिजली विभाग की नाकामी पर मंत्री से गरजे विधायक प्रकाश:कहा लगाम लगाइये या हमें थमाइये
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग की नाकामी पर मंत्री से गरजे विधायक प्रकाश: कहा लगाम लगाइये या हमें थमाइये

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जनता की अंधेरे में डूबी उम्मीदों के लिए बांदा के सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी राजधानी लखनऊ पहुंचे। ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा से तीखी भेंटवार्ता की। मुलाकात में उन्होंने जनपद में चरम पर पहुँचे विद्युत संकट का मुद्दा मजबूती से उठाया। बिजली विभाग को ‘निकम्मा’ बताते हुए कड़े शब्दों में चेतावनी दी। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मंत्री को दो टूक शब्दों में कहा “जनता त्राहि-त्राहि कर रही है और विभागीय अफसर एयरकंडीशन दफ्तरों में चैन की नींद” ले रहे हैं।

बिजली विभाग की नाकामी पर मंत्री से गरजे विधायक प्रकाश:कहा लगाम लगाइये या हमें थमाइये

अगर विभाग पर आप लगाम नहीं लगा सकते तो हमें छूट दीजिए ताकि उन्हें हमारे क्रोध के करेंट का आभास हो सके।विधायक ने मंत्री के सामने बांदा के लिए कई अहम विकास प्रस्ताव भी रखे, जिनमें बिलगांव में विद्युत उपकेंद्र की स्थापना, शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसफॉर्मरों का उच्चीकरण, नए स्थानों पर विद्युतीकरण कार्य और बांदा नगर पालिका क्षेत्र में सार्वजनिक पार्कों और सौंदर्यीकरण के कार्य शामिल हैं।

बिजली विभाग की नाकामी पर मंत्री से गरजे विधायक प्रकाश:कहा लगाम लगाइये या हमें थमाइये

ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने विधायक की चिंता को गंभीरता से लेते हुए सभी प्रस्तावों को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा “बांदा सहित पूरे बुंदेलखंड में बिजली संकट दूर करने के लिए सरकार सजग है। जो भी आवश्यक कार्य होंगे, वे तत्काल कराए जाएंगे।” बांदा में लंबे समय से चल रही बिजली कटौती, ट्रांसफॉर्मरों की खराबी और अनियमित आपूर्ति के चलते जनता में गहरा असंतोष था। सदर विधायक का यह हस्तक्षेप अब विभागीय अफसरों के लिये खतरे की घंटी से कम नहीं है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अंकित नें मंत्री नंदी के स्वागत में बहाई पारिवारिक रसधार: गुलाब वर्षा और चांदी के मुकुट से अभिनंदन

City News Uttar Pradesh

गड्ढों में दफन हुआ विकास: लाखों खर्च, सड़क धराशायी, खुला भ्रष्टाचार का खेल !

City News Uttar Pradesh

Banda- धान खरीद ऩे केन्द्रों पर पकड़ी रफ्तार, पर भुगतान की गति कर रही परेशान

City News Uttar Pradesh

“साथी यूपी” कर रही भाजपा का विरोध ! करोड़ों का फर्जीवाड़ा ! क्या सोया है खुफिया तंत्र ?

City News Uttar Pradesh

भाजपा नें अपनें स्थापना दिवस की मचाई धूम : विधायक प्रकाश नें बताया इतिहास

दर्दनाक हादसा : दोस्तों के साथ नहाने गए भाइयों की तालाब में डूबकर मौत, मचा कोहराम

ब्रेकिंग न्यूज़