24.4 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
ऑपरेशन लंगड़ा ने फिर मारी बाज़ी: कानून की बंदूक गरजी, इनामी गौ तस्कर गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

ऑपरेशन लंगड़ा ने फिर मारी बाज़ी: कानून की बंदूक गरजी, इनामी गौ तस्कर गिरफ्तार

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा 

बांदा। पुलिस की बंदूकें गरजीं, और अपराध की रीढ़ हिल गई। जिले में पुलिस का ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अब “बदमाशों के लिए एक भयावह सपना” बन चुका है। बुधवार रात मटौंध थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में 25,000 के इनामी गौ तस्कर फैजान को गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया गया।

ऑपरेशन लंगड़ा ने फिर मारी बाज़ी: कानून की बंदूक गरजी, इनामी गौ तस्कर गिरफ्तार

फैजान की टांग में लगी पुलिस की गोली ने उसका अपराधी जीवन लंगड़ा कर दिया। मध्य प्रदेश सीमा से लगे आलमखोड़ गांव के पास जब पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली, तो मटौंध पुलिस और एसओजी टीम ने इलाके को घेर लिया। तभी एक कार मटौंध की ओर आती दिखी। पुलिस को देखते ही कार वापस मुड़कर भागने लगी।

ऑपरेशन लंगड़ा ने फिर मारी बाज़ी: कानून की बंदूक गरजी, इनामी गौ तस्कर गिरफ्तार

फैजान ने पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, लेकिन जवाबी फायरिंग में एक गोली उसके पैर में लगी और वह गिर पड़ा। मध्य प्रदेश के सतना जिले का निवासी फैजान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में दर्जनों मुकदमों का वांछित अपराधी है। गायों की तस्करी, जानवरों की क्रूरता, हथियारों का अवैध इस्तेमाल फैजान का आपराधिक इतिहास खुद एक खौफनाक दास्तान है।

ऑपरेशन लंगड़ा ने फिर मारी बाज़ी: कानून की बंदूक गरजी, इनामी गौ तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से 315 बोर का तमंचा, चार कारतूस, और तस्करी में प्रयुक्त कार बरामद की है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि फैजान का एक बड़ा गैंग सक्रिय है, जो यूपी और एमपी के सीमाई इलाकों में गौ तस्करी और संगठित अपराध को अंजाम देता रहा है। फैजान से पूछताछ के बाद उसके साथियों पर शिकंजा कसना शुरू हो चुका है।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

वक्फ बोर्ड की 827 संपत्तियों पर सरकारी भूमि का दावा: प्रशासन की रिपोर्ट ने खोली पोल

City News Uttar Pradesh

नरैनी विधान सभा : सपा-रालोद गठजोड़ में जनता की चाह, वीरेंद्र साक्षी बनें “वाह” !

City News Uttar Pradesh

राजनीति : सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश बोले, यूपी से जब भाजपा हारेगी तभी केंद्र से होगा सफाया, हर संघर्ष के लिए रहना होगा तैयार

City News Uttar Pradesh

आयुक्त दिनेश सिंह ने महुआ ब्लाक का निरीक्षण कर देखा हाल …

City News Uttar Pradesh

बांदा के तीन ‘राष्ट्रीय बांध’ मौत की ओर: विशेषज्ञों ने बजाई ‘खतरे’ की घंटी, धड़कनें तेज !

City News Uttar Pradesh

वशीकरण करने का आरोप लगा पुजारी को बंधक बनाकर की मारपीट, काटी चोटी

ब्रेकिंग न्यूज़