28 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
विकास का 'नया अध्याय' शुरू: 2031 तक का रोडमैप तैयार, आवासीय विस्तार को हरी झंडी !
उत्तर प्रदेश

विकास का ‘नया अध्याय’ शुरू: 2031 तक का रोडमैप तैयार, आवासीय विस्तार को हरी झंडी !

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अब वो दिन दूर नहीं जब बांदा न सिर्फ बुंदेलखंड का प्रशासनिक केंद्र कहलाएगा, बल्कि यहां के स्मार्ट आवासीय क्षेत्रों और सुव्यवस्थित सड़कों की मिसाल दी जाएगी। बांदा अब विकास के नए रास्ते पर दौड़ने को तैयार है। मंडलायुक्त अजीत कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को बांदा विकास प्राधिकरण की 71वीं बोर्ड बैठक में कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए, जो आने वाले समय में जिले की तस्वीर बदल देंगे।

विकास का 'नया अध्याय' शुरू: 2031 तक का रोडमैप तैयार, आवासीय विस्तार को हरी झंडी !

बैठक में ग्राम मवई बुजुर्ग और महोखर की कुल 34.96 हेक्टेयर भूमि पर मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के अंतर्गत एक नई आवास योजना विकसित करने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया। अब तक कृषि उपयोग में रही इस भूमि को 2031 मास्टर प्लान के तहत आवासीय क्षेत्र में परिवर्तित करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया।

विकास का 'नया अध्याय' शुरू: 2031 तक का रोडमैप तैयार, आवासीय विस्तार को हरी झंडी !

कलेक्टर चौराहा से जजी परिसर तक सड़क के किनारे रेलिंग निर्माण कार्य की स्वीकृति भी दी गई। यह कार्य अवस्थापना निधि से कराया जाएगा। सुरक्षा और यातायात नियंत्रण के लिहाज़ से यह एक जरूरी कदम माना जा रहा है। बैठक में तीन नए पेट्रोल पंपों के नक्शों को भी मंजूरी दी गई, जिससे शहरवासियों को और अधिक सुविधा मिलेगी और व्यापारिक गतिविधियों को बल मिलेगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आंधी व बारिश नें काटा बवाल : तारों पर गिरे पेड़, बिजली हो गई ढेर

City News Uttar Pradesh

रिश्तों की होली जली : भाभी के साथ किया रेप, विरोध करने पर कर दी हत्या !

City News Uttar Pradesh

बांदा में खपटिहा 356/1बालू खदान माफिया की समानांतर सरकार ? डीएम साहिबा जागिये

City News Uttar Pradesh

सांसद, विधायकों की बल्ले-बल्ले : इनकी मर्जी पर खर्च होगा खनिज खजाना …

नेपाल में धड़ल्ले से बिक रही भारतीय यूरिया: बहराइच-श्रावस्ती से बॉर्डर पार, तस्कर मालामाल

City News Uttar Pradesh

डीएम चेंबर छोड़कर भागे: सपा नेता अशोक सिंह गौर के ‘आंदोलन’ नें भर दी थी सिहरन !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़