24.2 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
आरटीओ शंकर सिंह की पुस्तक का हुआ विमोचन: कवि सम्मेलन ने बांधा समां
उत्तर प्रदेश

आरटीओ शंकर सिंह की पुस्तक का हुआ विमोचन: कवि सम्मेलन ने बांधा समां

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। गीतों के ऋषि, पद्मश्री गोपालदास ‘नीरज’ के शताब्दी वर्ष में उन्हें समर्पित पुस्तक “आओ करें प्यार की बातें” का भव्य विमोचन शनिवार को किया गया।

आरटीओ शंकर सिंह की पुस्तक का हुआ विमोचन: कवि सम्मेलन ने बांधा समां

इस साहित्यिक आयोजन में एक ओर जहां भावनाओं की गहराइयाँ थीं, वहीं दूसरी ओर कला, संस्कृति और भाषा का अद्भुत संगम भी देखने को मिला। पुस्तक के लेखक और संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ. शंकर सिंह ने इस कृति को नीरज जी की स्मृति को समर्पित किया। उनकी पुस्तक में प्रेम, प्रकृति, पीड़ा और परिवर्तन की गूंज साफ सुनाई देती है।

आरटीओ शंकर सिंह की पुस्तक का हुआ विमोचन: कवि सम्मेलन ने बांधा समां

मुख्य अतिथि अमेरिका की प्रतिष्ठित अंतरिक्ष संस्था नासा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अशोक प्रजापति थे। साथ ही विशिष्ट अतिथियों में प्रो. रामगोपाल गुप्त, जिला संघ चालक सुरेंद्र पाठक, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, बार एसोसिएशन अध्यक्ष द्वारिकेश मंडेला, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष व संस्कृति मंत्रालय के सदस्य लवलेश सिंह, राष्ट्रीय कवि अर्जुन सिंह ‘चांद’, और डॉ. शबाना रफीक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। संचालन डॉ. शिवप्रकाश सिंह ने प्रभावी शैली में किया।

आरटीओ शंकर सिंह की पुस्तक का हुआ विमोचन: कवि सम्मेलन ने बांधा समां

डॉ. शंकर सिंह की कविताओं में ग्रामीण संवेदना और सामाजिक सरोकारों की झलक दिखाई दी। उनकी कविता की यह पंक्तियाँ सभी के दिलों को छू गईं “आंगन-आंगन बांट दिया। पेड़ आम का काट दिया। बहुत बड़ा था ताल गांव का। किसने उसको पाट दिया।” कार्यक्रम के दूसरे सत्र में कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें लखनऊ, प्रयागराज, चित्रकूट, महोबा, उन्नाव और बांदा के कवियों ने अपनी ओजस्वी रचनाओं से समां बांध दिया।

आरटीओ शंकर सिंह की पुस्तक का हुआ विमोचन: कवि सम्मेलन ने बांधा समां

अर्जुन सिंह ‘चांद’ की चर्चित ग़ज़ल “लश्कर भी तुम्हारा है, अख़बार तुम्हारा है” को खास सराहना मिली। डॉ. शिवप्रकाश ने बुंदेली भाषा के संरक्षण की प्रेरणा देते हुए कहा, “आजौ मुराहरे से झाके दातीली।” इस मौके पर मनोज कुमार मृदुल, योगेश कुमार, डॉ. धनंजय, दीनदयाल सोनी, इंद्रवीर सिंह, सबल सिंह समेत कई साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा के गोधनी में दंगल, पूर्व विधायक दलजीत नें किया उदघाटन !

City News Uttar Pradesh

पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को चेतावनी : निर्माण नहीं तो वसूली की तलवार

City News Uttar Pradesh

Banda : चित्रकूट मंडल के नये आयुक्त ने संभाला कार्यभार…

City News Uttar Pradesh

बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रिंसी मौर्या पर महानिदेशक का चाबुक: बैठक से काटी थी कन्नी

City News Uttar Pradesh

बांदा में तापमान पचास प्लस : बिजली विभाग ले रहा पानी एवं कूलर की मदद

City News Uttar Pradesh

Banda : बहुचर्चित बाल यौन उत्त्पीडनका मामला, आरोपी जेई और उसकी पत्नी की रिमांड बढ़ी…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़