City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : मिशन शक्ति अभियान, डीएम महिलाओ की समस्याओं से हुये रूबरू …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पति सरेआम बाजार में पीटता है। खाना खर्चा नहीं देता। ससुराल वाले दहेज के लिए उत्पीड़न कर रहे हैं। शनिवार को डीएम आनंद कुमार सिंह विवाहिताओं की ऐसी तमाम समस्याओं से सीधे रूबरू हुए। अवसर था मिशन शक्ति अभियान के तहत हक की बात जिलाधिकारी के साथ आयोजन का।


कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित विशेष कार्यक्रम में तरह-तरह की समस्याओं से जूझ रहीं महिलाएं शामिल हुईं। उन्हें डीएम सहित कई वरिष्ठ अफसरों के सामने अपनी बात बयां करने का मौका मिला। ज्यादातर शिकायतें पति और ससुराल वालों के उत्पीड़न की रहीं। महोतरा गांव की रेखा पांडेय ने पति पर बेवजह परेशान और उत्पीड़न करने की शिकायत की। मर्दन नाका निवासी शफीकुन निशा ने कहा कि पति ने उसे सरे बाजार मारपीट की। भरण पोषण का कोई ध्यान नहीं देता। बिसंडा क्षेत्र के पारा गांव की रुबीना ने कहा कि उसकी शादी चित्रकूट के पहाड़ी खेरा में हुई है। पति बाबू दहेज की मांग करके उत्पीड़न कर रहा है। वह गर्भवती है। पैसे की तंगी है।


डीएम ने पूरी गंभीरता से नारी शक्ति की इस परेशानियों को सुना। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि तत्काल कार्रवाई करते हुए निराकरण कराएं। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सुधीर कुमार, सीएमओ डा. एनडी शर्मा, बीएसए हरिश्चंद्र नाथ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। शनिवार से मिशन शक्ति कार्यक्रम अभियान शुरू किया गया। यह 8 मार्च तक चलेगा। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से जुड़े आयोजन और कार्य होंगे।


शनिवार को कलक्ट्रेट में डीएम ने अभियान की समीक्षा की। संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि कार्य योजना के अनुसार प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन करें। आयोजनों की रोजाना फोटो और वीडियो उपलब्ध कराएं। कृषि, पंचायती राज, राजस्व, युवा कल्याण, बेसिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, दुग्ध, चिकित्सा शिक्षा, सूचना, श्रम, अल्पसंख्यक कल्याण सहित कई अन्य विभाग इसमें शामिल हैं। बैठक में एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट सहित सभी एसडीएम, बीडीओ, बीएसए आदि उपस्थित रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बंदरों के आतंक पर प्रशासन ने ‘टेके’ घुटने: पकड़ने के नाम पर 50 हजार का ‘फरमान’ !

City News Uttar Pradesh Desk

डीएम दीपा साहिबा जिले में आयुष्मान का क्यों है दुर्भाग्य ? खुल गया राज, जानिये आप

City News Uttar Pradesh

बांदा में बाढ़ का संभावित कहर: नदिया उफान में, प्रशासन की तैयारियां फेल !

City News Uttar Pradesh

नवरात्रि का पहला दिन, मंदिरों में देवी भक्तों का लगा तांता …

गंगा-जमुनी तहज़ीब की ‘मिसाल’ बना बांदा: ईद मीलादुन्नबी जुलूस में दिखा ऐतिहासिक नज़ारा

City News Uttar Pradesh

विवाहिता को पीट कर शव फंदे से लटकाया, पिता बोले- दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़