30.9 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
सांसद कृष्णा के निष्कासन दांव से प्रदेश सचिव अमोल चित्त: महंगा पड़ा विरोध
उत्तर प्रदेश

सांसद कृष्णा के निष्कासन दांव से प्रदेश सचिव अमोल चित्त: महंगा पड़ा विरोध

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सपा के प्रदेश सचिव अमोल यादव को अपनी पार्टी के सांसद कृष्णा पटेल के विरुद्ध ताल ठोंकना महंगा पड़ा। वह निष्कासन दांव से चित्त हो गये। उनके निष्कासन से समर्थकों का गुस्सा उबाल पर है। सोशल मीडिया पर निष्कासन का विरोध जलजला पैदा कर रहा है। राजनीतिक सनसनी उत्पन्न हो गई है।

सांसद कृष्णा के निष्कासन दांव से प्रदेश सचिव अमोल चित्त: महंगा पड़ा विरोध

मामला कुछ यूँ है। निष्कासन के शिकार सपा लोहिया वाहनी के प्रदेश सचिव अमोल यादव नें ग्राम पंचायत कुसमा में मार्ग निर्माण न कराये जाने पर सपा सांसद कृष्णा पटेल का पुतला फूंकने की चेतावनी दी थी। उनका कहना था की जिले की ग्राम पंचायत कुसमा की सड़क बदहाल स्थिति में पहुंच चुकी है। नाली का गंदा पानी सड़क पर भर जाने से दलदल जैसे हालात बन गए हैं, जिससे ग्रामीणों का जीवन दूभर हो गया है। बीमार मरीजों को अस्पताल तक ले जाना मुश्किल हो गया है, क्योंकि सड़क पर कीचड़ और गड्ढों के कारण वाहन और एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।

सपा नेता ने अपनी पार्टी के सांसद का पुतला फूंकने की दी चेतावनी: बोले- होगा आंदोलन

 ग्रामीणों ने सांसद से सड़क निर्माण की मांग की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी पर सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष और ओर वर्तमान में प्रदेश सचिव अमोल यादव ने सांसद का पुतला फूंकने और उग्र आंदोलन करने की सार्वजनिक चेतावनी दी थी।

सांसद कृष्णा के निष्कासन दांव से प्रदेश सचिव अमोल चित्त: महंगा पड़ा विरोध

बताते हैं की प्रदेश सचिव का यह बयान जो मीडिया की सुर्खियां बना उससे राष्ट्रीय अध्यक्ष को सांसद कृष्णा पटेल नें अवगत कराया। फिर क्या था ,उनके निर्देश पर लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष रामकरण निर्मल नें उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निष्कासित कर दिया। अब हालत यह हैं की पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता इस निष्कासन से आग बबूला हैं। अमोल यादव के पक्ष में सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। उनका मानना हैं की अमोल यादव का निष्कासन पार्टी के अंदर लोकतांत्रिक व्यवस्था का समापन का संकेत है। इसका खतरनाक खामियाजा चुनाओं के दौरान पार्टी को भोगना पड़ेगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा नें यूपी जिला संगठन में किया बड़ा फेरबदल : 75 फीसदी जिलों के बदले जिलाध्यक्ष

City News Uttar Pradesh

पालिका अध्यक्ष मालती नें सफाई कर्मियों को कहा योद्धा: दीपावली पर दिया उपहार

City News Uttar Pradesh

बांदा मुख्य डाकघर में दो दिन से सर्वर डाउन, सारा काम -काज ठप ! , हुआ हंगामा !

City News Uttar Pradesh

पूर्व सांसद भैरो मिश्रा नें सीएम योगी से की मुलाकात : सड़कों के निर्माण की उठाई मांग

बाप रे बाप बाखबर हो जायें होशियार : दूध में मिलावट का हैं बहुत बुरा हाल

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना: कहा- भाजपा ने कर दिया यूपी पुलिस का राजनीतिकरण

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़