City News Uttar Pradesh
डीएम नगेंद्र की किसानों से अपील: फार्मर रजिस्ट्री कराएं, नहीं तो रुकेगी सम्मान निधि
उत्तर प्रदेश

डीएम नगेंद्र की किसानों से अपील: फार्मर रजिस्ट्री कराएं, नहीं तो रुकेगी सम्मान निधि

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। डीएम नगेंद्र प्रताप ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे भारत सरकार की योजना के तहत अपनी फार्मर रजिस्ट्री जल्द से जल्द करवा लें, ताकि उनकी किसान सम्मान निधि की किश्त समय पर उनके बैंक खातों में आ सके। सरकार ने जनवरी 2025 से किसान सम्मान निधि की राशि के लिए फार्मर रजिस्ट्री को अनिवार्य कर दिया है। बिना रजिस्ट्री के किसान सम्मान निधि का पैसा लाभार्थी के खाते में नहीं भेजा जाएगा।

डीएम नगेंद्र की किसानों से अपील: फार्मर रजिस्ट्री कराएं, नहीं तो रुकेगी सम्मान निधि

उन्होंने बताया कि 1 जनवरी 2025 से नये आवेदनों के लिए भी फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य होगी। जनपद में कुल 1,98,103 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री करनी है, और इसके बाद बाकी किसानों की रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इससे किसानों को सम्मान निधि का लाभ न मिले, ऐसा कोई कारण नहीं रहेगा। डीएम डीएम नगेंद्र ने बताया कि यह रजिस्ट्री, किसान बही का इलेक्ट्रॉनिक रूप है, जो किसानों को भविष्य में विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से दिलाने में मदद करेगी।

किसानों के लिये खुश खबरी: दो लाख 54 हजार को मिलेगी सम्मान निधि की 17 वीं किश्त

फार्मर रजिस्ट्री कराने वाले किसानों को न केवल किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा, राहत आयुक्त द्वारा दी जाने वाली राहत धनराशि जैसी सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि उपज के विक्रय में भी सहूलियत मिलेगी। इसके अलावा, रसायनिक उर्वरकों का वितरण भी किसान आईडी के माध्यम से किया जाएगा।डीएम ने बताया कि रजिस्ट्री कार्य की प्रगति की समीक्षा के लिए वह प्रतिदिन रात 8 बजे उप जिलाधिकारियों, उप कृषि निदेशक और जिला पंचायतराज अधिकारी के साथ बैठक कर रहे हैं। सभी संबंधित अधिकारियों, लेखपालों, खंड विकास अधिकारियों और जन सुविधा केन्द्रों को शीघ्र रजिस्ट्री का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश, विधायक प्रकाश, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील बोले: बाबा हैं हमारे

City News Uttar Pradesh

सतीश मिश्रा का भाजपा पर हमला, बोले हमारे लिए भाजपा “दुश्मन नंबर वन” !

City News Uttar Pradesh

आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र का ‘अल्टीमेटम’: खुलेआम शराब पीने वालों को सीधे ‘जेल’

City News Uttar Pradesh

खबर का असर : खनिज अधिकारी अर्जुन कुमार पर चला चाबुक

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा रंजन की कार्यशैली शासन की नीतियों पर सजग : बांदा में भी दिखेगी कुशलता

City News Uttar Pradesh

डीएम नागेंद्र प्रताप नें बच्चों को दिया मंत्र : पढ़ोगे लिखोगे बनोगे महान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़