![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ सपाइयों ने सड़क पर उतरकर जोरदार धरना-प्रदर्शन करते हुए आक्रोश जताया। कलक्ट्रेट के नजदीक स्थित आंबेडकर पार्क में सभा कर सपाइयों ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। डा.अंबेडकर के समर्थन में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे सपाइयों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपकर गृह मंत्री से सार्वजनिक माफी व इस्तीफा दिए जाने की मांग की।

पार्टी के विधायक, पूर्व सांसद समेत भारी संख्या में सपाई डा.बीआर अंबेडकर की तस्वीरों को हाथों में लेकर जोरदार नारेबाजी और प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट के पास स्थित आंबेडकर पार्क पहुंचे। यहां सभा करते हुए केंद्र सरकार और गृहमंत्री को आड़े हाथों लिया।

राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने कहा कि सपा यह बात पहले ही कह चुकी है कि भाजपा संविधान को बदलना चाहती है। भाजपा का चेहरा जनता के सामने उजागर हो गया। केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा सदन इस तरह के बयान बेहद अपमानजनक है।

बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री ने भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डा.भीमराव अंबेडकर के बारे में राज्यसभा में बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की। जिलाध्यक्ष डा.मधुसूदन कुशवाहा ने कहा कि गृहमंत्री द्वारा बाबा साहब के प्रति की गई अपमानजनक टिप्पणी को सपा कतई स्वीकार नहीं करेंगी, इसका पुरजोर विरोध होगा।

सभा के बाद सपाइयों का जत्था नारेबाजी करता हुआ कलक्ट्रेट पहुंचा। यहां डा.भीमराव अंबेडकर के समर्थन में नारेबाजी करते हुए सपाइयों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपकर गृह मंत्री से सार्वजनिक माफी व इस्तीफा दिए जाने की मांग की।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
