28.4 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 10.65 लाख की ठगी, मुकदमा हुआ दर्ज
उत्तर प्रदेश

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 10.65 लाख की ठगी, मुकदमा हुआ दर्ज

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी का मामला सामने आया है। अतर्रा तहसील के ब्रह्म नगर निवासी अनुज ने कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि शिवरामपुर निवासी राजकुमार उर्फ दीपक ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर उससे 10.65 लाख रुपये ऐंठ लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 10.65 लाख की ठगी, मुकदमा हुआ दर्ज

अनुज ने तहरीर में बताया कि वह स्नातक और आईटीआई पास है। राजकुमार रेलवे में ट्रैक मेंटेनेंस के पद पर कार्यरत है और अक्सर मशीनरी की मरम्मत के लिए अनुज की दुकान पर आता था। इसी दौरान उसने गेटमैन के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर विश्वास जीत लिया। अनुज ने आरोप लगाया कि उसने 2 फरवरी से 28 अप्रैल के बीच राजकुमार को अलग-अलग किस्तों में 10.65 लाख रुपये दिए। यह रकम नकद और ऑनलाइन ट्रांसफर की गई। 8 अप्रैल को राजकुमार ने कथित तौर पर रेलवे के एक अधिकारी को अनुज के घर भेजा, जिसने उसका मेडिकल परीक्षण किया।

बांदा भाजपा में कथित चीटिंग बन गई है चटपटी चर्चा: मित्र नें लगा दिया 45 लाख का चूना !

इससे अनुज को यकीन हो गया कि उसे नौकरी मिल जाएगी। इसके बाद 13 अप्रैल को आरोपी ने तीन लाख रुपये और मांगे, जिसे अनुज ने तुरंत ट्रांसफर कर दिया। तय समय पर नौकरी न मिलने पर अनुज को ठगी का शक हुआ। 5 सितंबर को उसने आरोपी से अपने पैसे वापस मांगे। इस पर राजकुमार ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अनुज की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी से पूछताछ की जाएगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व सांसद भैरों एवं प्रधानाचार्य ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र: टॉपर्स को मिला पुरस्कार

चौधरी चरण सिंह का जन्म दिन : वीरेंद्र साक्षी देंगे ऐतिहासिक रूप, दौरा शुरू

City News Uttar Pradesh

नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार: एक करोड़ के गांजे की खेप बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

“श्री” नहीं बन पाई “भाग्य श्री” : सरकारी कवायदें चारों खानें चित्त ! खुल गई लफ्फाजी ?

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस की हुंकार: स्कूलों में लूट, अस्पतालों की दुर्दशा और भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ खोला मोर्चा

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील भाजपा प्रत्याशी की जीत हेतु प्रचार को दे रहे तरजीह

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़