- शरद मिश्रा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगस्त महीने की 5 तारीखें बेहद महत्वपूर्ण होने जा रही हैं। प्रदेश में 23, 24, 25 व 30 तथा 31 अगस्त को पुलिस भर्ती प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा और ऐसा पहली बार हो रहा है जब प्रदेश में इतने बड़े स्तर पर पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित हो रही है। प्रदेश के हर जिले के युवा को इस पूर्ण पारदर्शी नियुक्ति प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर मिलेगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अंबेडकर नगर कटेहरी स्थित स्थित देव इंद्रावती महाविद्यालय में आयोजित जनपद स्तरीय वृहद रोजगार एवं ऋण मेले में ये बातें कहीं।

इस अवसर पर उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रदेश में होने वाली पुलिस भर्ती में 20 प्रतिशत बेटियों को भी नियुक्ति दी जाएगी। वे प्रदेश की सड़कों पर उतरकर शोहदों का सही इलाज करेंगी। अपराधियों, माफिया और अराजक तत्वों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी को भी खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। वो समय गया, जब प्रदेश में चाचा-भतीजा की गैंग वसूली करने निकलती थी। अब तो जो भी ऐसा करेगा उनकी संपत्ति जब्त कराकर जरूरतमंद में बंटवा दी जाएगी। प्रदेश में किसी बेईमान को, अपराधी को और अराजकता को बढ़ावा देने वाले तत्वों को छूट नहीं दी जाएगी। कार्यक्रम में कुल 6752 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र, 13866 छात्र-छात्राओं को टैबलेट दिए गए। वहीं 14 बैंकों के माध्यम से 12774 लाभार्थियों को कुल 211 करोड़ रुपए के ऋण का वितरण किया गया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
