City News Uttar Pradesh
कोलकाता रेप-मर्डर केस: किसने देखा पीड़िता को आखिरी बार ? सीबीआई ने पीड़िता के साथी डॉक्टरों से की पूछताछ, डिनर के वक्त क्या हुई थी बात ?
देश विदेश

कोलकाता रेप-मर्डर केस: किसने देखा पीड़िता को आखिरी बार ? सीबीआई ने पीड़िता के साथी डॉक्टरों से की पूछताछ, डिनर के वक्त क्या हुई थी बात ?

  • शरद मिश्रा

नई दिल्ली। कोलकाता के आरजी कर सरकारी हॉस्पिटल में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ रेप-मर्डर मामले में देशभर में हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच सीबीआई की जांच जारी है। केंद्रीय जांच एजेंसी के सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि CBI ने पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष सहित पीड़िता के तीन साथी डॉक्टरों से भी पूछताछ की है। सीबीआई ने अपनी जांच के दौरान तीनों डॉक्टरों से कई अहम सवाल पूछे हैं। वहीं, शुक्रवार दोपहर को सीबीआई ने पूर्व प्रिंसिपल से पूछताछ की थी। खबरों के मुताबिक, केंद्रीय जांच एजेंसी ने आज फिर संदीप घोष को तलब किया है।

कोलकाता रेप-मर्डर केस: किसने देखा पीड़िता को आखिरी बार ? सीबीआई ने पीड़िता के साथी डॉक्टरों से की पूछताछ, डिनर के वक्त क्या हुई थी बात ?

– तीन साथियों से सीबीआई ने पूछे सवाल

सीबीआई के सूत्रों ने जानकारी दी कि पीड़िता के 3 साथी डॉक्टरों से पूछा गया कि वह उस रात के बारे में क्या जनते हैं जिस दिन अपराध हुआ? जब उन्होंने पीड़िता के साथ रात का खाना खाया तो क्या हुआ? आखिरी बार पीड़िता को किसने देखा था? आपको बता दें कि, सीबीआई ने आरजी कर हॉस्पिटल के सिक्योरिटी सुपरवाइजर, आपराध के दिन ड्यूटी कर रहे गार्ड समेत 10 लोगों को तलब किया है। सीबीआई यह पतला लगाना चाहती है कि अपराध वाले दिन कौन किस फ्लोर पर ड्यूटी कर रहा था।

कोलकाता रेप-मर्डर केस: किसने देखा पीड़िता को आखिरी बार ? सीबीआई ने पीड़िता के साथी डॉक्टरों से की पूछताछ, डिनर के वक्त क्या हुई थी बात ?

– सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ आरोपी

केंद्रीय जांच एजेंसी सूत्रों के अनुसार, आरोपी संजय राय गुरुवार रात लगभग 11:00 बजे अस्पताल आते हुए सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ है। वह हॉस्पिटल में एंटर होने के बाद करीब आधा घंटा वहीं रुकता है। इसके बाद वह फिर से देर रात 3:45-3:50 के बीच हॉस्पीटल में घुसता है और सेमिनार हॉल के अंदर जाता है। सेमिनार हॉल में करीब 35 मिनट तक रहने के बाद वह कमरे से निकला हुआ दिखाई देता है।

कोलकाता रेप-मर्डर केस: किसने देखा पीड़िता को आखिरी बार ? सीबीआई ने पीड़िता के साथी डॉक्टरों से की पूछताछ, डिनर के वक्त क्या हुई थी बात ?

– डिनर के तीन-चार घंटे बाद हुई मौत

सूत्रों के अनुसार, पीड़िता और उसके साथियों ने रात के करीब 12 बजे डिनर आर्डर किया था। कोलकाता पुलिस ने डिलीवरी बॉय के बयान भी दर्ज किए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दी हुई जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मौत डिनर के तीन से चार घंटे बाद हुई। केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई उन लोगों से पूछताछ कर रही है जो लोग पीड़िता से घटना से पहले मिले थे। जानकारी के मुताबिक, CBI अपराधी संजय राय के मोबाइल फोन की भी तलाशी में जुटी हुई है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

News Update | Today News in Hindi | देश-प्रदेश की ताजा खबर | हिंदी न्यूज़, Latest Breaking || City News Uttar Pradesh

City News Uttar Pradesh

पीएम मोदी और अमित शाह से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र, सौंपी प्रदेश के चुनाव में मिली हार की वजहों पर रिपोर्ट

City News Uttar Pradesh

दीपोत्सव 2022 के बाद काशी की देव दीपावली की ट्विटर पर मच गई धूम, 21 करोड़ से अधिक यूजर्स तक पहुंची

City News Uttar Pradesh

लोकसभा चुनाव : आम आदमी पार्टी 13 मई से शुरु करेगी “जेल का जवाब वोट से” अभियान का अगला चरण

विधायक प्रकाश ने चुनावी रणनीति को दी धार: कार्यकर्ताओं में भरी हुंकार

City News Uttar Pradesh

News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 जनवरी को देश को समर्पित करेंगे कोरोना वैक्सीन, CO-WIN ऐप को भी करेंगे लॉन्च…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़