City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : सूबे में कांग्रेस की सत्ता आई तो युवाओ को मिलेगी नौकरियां…

 

– नौकरी संवाद कार्यक्रम के तहत युवाओं को पार्टी से जोड़ने का होगा प्रयास

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नौकरी संवाद कार्यक्रम के तहत कांग्रेस युवाओं को पार्टी से जोड़ने का काम करेगी। यह बात युवा कांग्रेस महासचिव बृजेश कुमार बादल ने संवाद कार्यक्रम के तहत कही। उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा चुनाव में सरकार बनी तो युवाओं को नौकरियां मिलेंगी।


कांग्रेस पार्टी के अलीगंज स्थित कैंप कार्यालय में गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में युवा कांग्रेस महासचिव ने कहा कि कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में नौकरी संवाद कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसके तहत हर जनपद में ब्लॉक वार नौकरी संवाद कार्यक्रम शुरू किया गया है। जिसमें बेरोजगारों के फार्म भी भरवाए जा रहे हैं, ताकि सरकार बनने पर योग्यता के आधार पर उन्हें नौकरी दी जा सके। श्री बादल ने बताया कि उत्तर प्रदेश में हर दिन नौकरी के अभाव में 3 बेरोजगार आत्महत्या करते हैं। यहां पिछले 30 साल में 1000 से ज्यादा कारखाने बंद हो गए हैं और पिछले एक साल में बेरोजगारों की संख्या बढ़कर दोगुनी हो गई है। पुलिस विभाग में चपरासी की मात्र 62 सीटों के लिए, 3700 पीएचडी, 28,000 पोस्ट ग्रेजुएट और 50,000 ग्रेजुएट युवाओं ने आवेदन किया है। उन्होंने कहा कि युवाओं की मांग है कि हर सरकारी नौकरी की भर्ती एक साल के अंदर पूरी होनी चाहिए। संविदा नहीं पूर्ण रोजगार चाहिए, हर जिले में नए उद्योग खोले जाएं और रोजगार की गारंटी दी जाए। अगर नौकरी देने में सरकार असमर्थ है तो बेरोजगारों को भत्ता दिया जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, पूर्व जिलाध्यक्ष साकेत बिहारी मिश्र, महिला जिलाध्यक्ष सीमा खां, जिला उपाध्यक्ष मुमताज अली आदि उपस्थित रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दीवारी में युवतियों नें भी लाठी चटका पुरुषों से लिया “लोहा”: दर्शक रह गये दंग !

City News Uttar Pradesh

Banda : राजस्थान से लौटी गर्भवती की मौत, पीटकर हत्या का आरोप …

Banda-डीएम आंनद कुमार की सख्ती ने दिखया रंग,ओवर लोड 22 ट्रक सीज

City News Uttar Pradesh

डाकघर भर्ती घोटाला : फर्जी अंकपत्र से नौकरी कर रहे 32 डाकपाल बर्खास्त, दर्ज हुई एफआईआर

बांदा : फोरम के आदेश पर बैंक नें परिवादिनी को किया भुगतान ! …

Banda : डीएम आनंद सिंह अनाथ बच्चों की जिंदगी में भरेंगे आनंद, कार्ययोजना शुरू ! …

ब्रेकिंग न्यूज़