28.6 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

यूपी : बकरी गुम हो गई तो पिता की मार के डर से नाबालिग बेटे ने लगा ली फांसी, पेड़ पर लटकती मिली लाश…

 

कानपुर : कानपुर देहात (Kanpur Dehat) के डेरापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव में पेड़ से लटका नाबालिक बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। खेत पर निकले ग्रामीणों ने पेड़ से लटका शव देखते ही 112 डायल कर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा। शव की शिनाख्त ग्रामीणों ने लखन लाल यादव के बेटे सच्चिदानंद यादव के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक सच्चिदानंद की उम्र (17) वर्ष थी और वह घर में रहकर खेती और बकरी चराने का काम करता था। पुलिस ने सच्चिदानंद के परिजनों को उसका शव पेड़ से लटका मिलने की जानकारी दी। दरअसल सच्चिदानंद रोज की तरह कल बकरी चराने के लिए गांव गया था। जहां लौटते वक्त बकरियों की संख्या कम थी। पूछने पर सच्चिदानंद ने बताया कि दोनों बकरियां कहीं लापता हो गई है। इसके बाद पिता और बाबा ने सच्चिदानंद को जमकर फटकार लगाई. रोता हुआ सच्चिदानंद घर के बाहर बैठा था।

वह गांव में दूध देने के लिए निकला और घर नहीं लौटा। देर रात तक चल बेटा नहीं लौटा तो परिजन परेशान होकर पुलिस चौकी पहुंचे जहां उन्होंने बेटे के लापता होने की सूचना दर्ज कराई। साथ ही गांव में परिजन बेटे की तलाश में जुट भी गए। जिसके बाद आज सुबह गांव से कुछ दूर सच्चिदानंद का पेड़ से लटका हुआ शव मिला। मौके पर पहुंचे डेरापुर कोतवाल समीर सिंह ने बताया कि शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। एसओ के मुताबिक मृतक के परिजनों से हुई बातचीत के अनुसार बाबा की डांट से क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पीएम आवास योजना की ‘किरकिरी’ : आवेदन करने के बावजूद भी ‘गरीबों’ को नहीं मिला घर

City News Uttar Pradesh

बांदा में ‘गठबंधन’ की ‘आहट’ तेज: सपा नरैनी एवं सदर देने को तैयार, कांग्रेस ने तिंदवारी भी मांगा

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा में डॉक्टर शंकर कबीर ‘सफल ईएनटी सर्जन’: बढ़ाई मेडिकल कॉलेज की ‘प्रतिष्ठा’

City News Uttar Pradesh

काशी को प्रधानमंत्री मोदी का तोहफा : वाराणसी को मिला रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर, 1475 करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात …

बांदा में चौबीस घंटे के भीतर एक और बुज़ुर्ग की हत्या: पुलिस नें भांजे को हिरासत में लिया

खेत-तालाब योजना : कैसे हो तालाब खुदाई का काम, जब भ्रष्टाचार पर नहीं लगाम !

ब्रेकिंग न्यूज़