24.2 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश का प्रयास ला रहा है रंग : पटरी पर लाैट रही विद्युत आपूर्ति
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश का प्रयास ला रहा है रंग : पटरी पर लाैट रही विद्युत आपूर्ति

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बीते एक महीने से बिजली किल्लत से जूझ रहे उपभोक्ताओं को अब थोड़ी राहत मिली है, वहीं विभागीय अफसरों की मानें तो दो दिन में शहर की विद्युत आपूर्ति दुरुस्त कर ली जाएगी। इसके लिए सभी अधिकारी पूरी मशक्कत से जुटे हुए हैं। खुद फील्ड पर उतर कर आपूर्ति बहाल कराने का जिम्मा संभाल हैं। अधिशाषी अभियंता नगरीय अपनी पूरी टीम के साथ फाल्टों को दुरुस्त कराने की मशक्कत कर रहे हैं। धीरे-धीरे शहर की विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था पटरी पर लौट सी रही है।

विधायक प्रकाश का प्रयास ला रहा है रंग : पटरी पर लाैट रही विद्युत आपूर्ति
MLA Prakash’s efforts are bearing fruit: Electricity supply is back on track

लंबे समय से शहरी क्षेत्र की बिजली व्यवस्था बेपटरी चल रही है। लोगों को महज 10 से 15 घंटे ही बिजली मिल पा रही है।विद्युत आपूर्ति को दुरुस्त कराने को लेकर विधायक प्रकाश ने मोर्चा संभाला। अफसरों की बैठक कर आपूर्ति में सुधार के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया।

विधायक प्रकाश का प्रयास ला रहा है रंग : पटरी पर लाैट रही विद्युत आपूर्ति
MLA Prakash’s efforts are bearing fruit: Electricity supply is back on track

विधायक ने विद्युत अभियंताओं को कार्यालय छोड़कर फील्ड में उतरने और जनशिकायतों का निस्तारण करने की हिदायत दी थी। जिसका असर यह हुआ कि दो दिन से विभागीय अफसरों ने सड़क पर उतर कर मोर्चा संभाल लिया है। फाल्ट की शिकायतोें के निस्तारण के लिए खुद ही मौके पर पहुंचकर समाधान खोज रहे हैं।निदान भी कर रहे हैं।

विधायक प्रकाश का प्रयास ला रहा है रंग : पटरी पर लाैट रही विद्युत आपूर्ति
MLA Prakash’s efforts are bearing fruit: Electricity supply is back on track

अधिशाषी अभियंता नगरीय प्रकाशदेव पांडेय ने पूरे शहर की विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए दो दिन की डेड लाइन फिक्स की है। कहा है कि उनकी टीम के प्रयासों से जल्द ही शहर की विद्युत आपूर्ति पटरी पर लौट आएगी।सदर विधायक के प्रतिनिधि रजत सेठ एवं पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि अंकित बासू भी इन कार्यों की मानीटरिंग कर रहे हैं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला पंचायत खनिज तहबाजारी ठेका: करोड़ों में कमीशन की पृष्ठभूमि तैयार ?

City News Uttar Pradesh

यूपी : प्राइमरी स्कूलों के 1.55 करोड़ छात्रों का हो गया आधार वेरिफिकेशन, मुख्यमंत्री योगी ने तेजी लाने के दिए निर्देश

City News Uttar Pradesh

बांदा में ‘बेटियों’ की ‘शिक्षा को पंख’: दो नए स्कूल शुरू, आठ सौ छात्राओं को मिलेगा आवासीय लाभ

City News Uttar Pradesh Desk

तीसरी ‘आंख’ से ‘जंगल’ पर होगा ‘पहरा’: अवैध गतिविधियों पर ‘निगरानी तंत्र’ हुआ लागू

शिक्षा को लगा शिक्षक का ‘ग्रहण’: नगर के स्कूलों में ‘ज्ञान मरण’, बच्चों का भविष्य अंधकार में

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति नें हंसते -हंसते किया रक्तदान : अधिकारी गण यह देख आश्चर्य से हुये हैरान

ब्रेकिंग न्यूज़