31.3 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
चिकित्सा का चमत्कार : मरीज के पेट से निकला आठ किलो का ट्यूमर
उत्तर प्रदेश

चिकित्सा का चमत्कार : मरीज के पेट से निकला आठ किलो का ट्यूमर

  • विनोद मिश्रा

बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज के सर्जरी विभाग नें अपनी चिकित्सीय विद्वता का परचम फहरा दिया। डाक्टर अनूप सिंह और उनकी टीम ने एक मरीज के पेट का ऑपरेशन कर 45 सेंटीमीटर लम्बा लगभग आठ किलो वजन का ट्यूमर निकाल कर सबको आश्चर्य चकित कर दिया ।

चिकित्सा का चमत्कार : मरीज के पेट से निकला आठ किलो का ट्यूमर
Medical miracle: Eight kg tumor removed from patient’s stomach

आपको बता दें कि जिले के अलिहा गांव निवासी कल्लू सिंह (35) कोकई वर्षों से अंडकोष और पेट मे सूजन थी। आठ नौ वर्ष पहले कल्लू के पेट मे चोट लग गई थी, जिससे उसके पेट में दर्द शुरू हो गया था। इलाज के लिए कई ज़गह दिखाया गया सबने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। कुछ दिन पहले जब कल्लू को ज्यादा दिक्कत हुई तो वो मेडिकल कालेज के सर्जन डाक्टर अनूप के पास आया।

मेडिकल कालेज में चिकित्सा का कमाल : विकलांग प्रमाणपत्र को आया युवक हो गया सकलांगउन्होंने जांचे कराईं तो अंडकोष से ले कर पेट तक फैले हुए ट्यूमर की पुष्टि हुई। डाक्टर अनूप सिंह ने कल्लू को आपरेशन की सलाह दी। 14 फरवरी को डाक्टर अनूप सिंह और उनकी टीम ने लगभग चार घण्टे चले आपरेशन के बाद मरीज के पेट से लगभग आठ किलो का ट्यूमर निकाल दिया।आपरेशन के बाद मरीज पूरी तरह स्वस्थ्य है । डाक्टर अनूप सिंह ने बताया की यह बीमारी जन्मजात एवं लाखों में किसी एक को यह होती है। अगर कुछ वक्त और आपरेशन न होता तो उसकी मौत भी हो सकती थी। डाक्टर अनूप ने बताया कि ये आपरेशन अगर प्राइवेट हॉस्पिटल में होता तो लाखों रुपये खर्च हो जाते जबकि मेडिकल कालेज में सिर्फ सरकारी फीस पर हो गया ।

मेडिकल कालेज में हुई मौत को परिजन बना रहे साजिशन लाभ का हथियार ? देखिये खुलासा !इस सफल आपरेशन के लिए मेडिकल कालेज के प्राचार्य डाक्टर एस के कौशल ने भी डाक्टर अनूप और उनकी टीम को बधाई दी है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हनुमंत कथा से ‘बांदा हुआ भक्तिमय’ : पं. धीरेंद्र शास्त्री ने ‘सामाजिक चेतना’ का दिया संदेश

City News Uttar Pradesh

दहेज में कार नहीं मिली तो पत्नी का उत्पीड़न: पति समेत ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh

बांदा सदर में ‘तय’ हो गया 2027 का नतीजा ! गली-गली गूंज रहा ‘जय प्रकाश तय प्रकाश’ !

City News Uttar Pradesh Desk

आठ करोड़ का घोटाला ? बिना काम के भुगतान से मचा हड़कंप, डीएम ने ‘मांगी जांच रिपोर्ट’

City News Uttar Pradesh

Banda : कभी धूप कभी छांव, मौसम का बदलता रुख,क्या खिलायेगा गुल ! …

बांदा : खिड़की पर मोबाइल फोन रख फेसबुक लाइव करते हुए महिला ने दी थी जान …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़