29.6 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

News : कड़ाके की ठंड और भूख ले रही गौवंशो की जान…

 

– कजाफर गांव के गौशाला में मृत्यु के बाद भूषा घर फेके गए गौवंश

– जिम्मेदार ग्राम सचिव की लापरवाही के कारण मर रहे बेजुबान गौवंश*

– क्या ऐसे जिम्मेदारों पर योगी सरकार करेगी कार्यवाही ?

  • रिपोर्ट- रजनीश यादव

चित्रकूट। गाय की रक्षा करने का वादा कर सत्ता में आने वाली योगी सरकार के शासन में गोवंश लगातार भूख-प्यास और अव्यवस्था के कारण मर रहे हैं। पहले गोवंश आसरा नहीं होने के कारण सड़कों पर मौत होती थी, लेकिन अब सरकार की देखरेख में भी गोवंश मरने को मजबूर हैं। चित्रकूट जिले के पहाड़ी ब्लाक के अंतर्गत स्थित चकजाफर माफी गांव गोशाला में ठंड व समय पर चारा न मिल पाने के कारण लगातार गौवंशो की मौत हो रही है।गोवंश की मौत होने के बाद भी प्रशासन की तरफ से इनका पोस्टमॉर्टम नहीं कराया जा रहा और उन्हें गोशाला में ही दफना दिया जाता है जिससे गोसेवकों में रोष बना हुआ है।


आपको बता दे योगी सरकार गौवंशो के संरक्षण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए है किसी प्रकार की कोई समस्या गौमाता को नही होना चाहिए यदि गौवंश की अव्यवस्थाओ के कारण मृत्यु होती है तो जिम्मेदार अधिकारी को बक्सा नही जाएगा,लेकिन चित्रकूट जिले में कुछ यूं हो रहा है यहाँ लगातार गौवंशो की मृत्यु पर जिम्मेदार अधिकारी व राजनेता चुप्पी साधे हुए है। दरसल चकजाफर माफी में बने गौशाला में ठंढ से बचने के लिए किसी प्रकार की कोई व्यबस्था नही है वही गौवंशो के भोजन के लिए धान के पैरा के अलावा कुछ नही दिया जा रहा जिससे सभी गौवंश जीर्ण शीर्ण अवस्था मे पहुँच गए हैं। अगर गौवंशो की ठंढ से बचाव व भोजन की व्यवस्था नही की गई तो सभी गौवंशो को बचा पाना बहुत ही मुश्किल होगा । लेकिन ऐसे जिम्मेदार ग्राम सचिव पर कार्यवाही जरूर होना चाहिए जो लगातार गौवंशो के प्रति उदासीन बने हुए हैं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दर्दनाक मौत : कटे तार पर पैर रखते ही लगा करंट, फि‍र नहीं उठा युवक, घर में मचा कोहराम

केन फिर उफनाई, यमुना थमने के बाद फिर लगाने लगी छलांग : प्रशासन हुआ एलर्ट

बिजली विभाग के मुख्य अभियंता एवं अवर अभियंताओं में ठनी: आंदोलन गूंजा

City News Uttar Pradesh

अखिलेश यादव बोले: बुंदेलखंड भाजपा को कोई भी सीट नहीं देगा, संविधान पर मंडरा रहा खतरा

शौहर ने पत्नी के हाथ में लिखकर दिया तीन तलाक, ससुरालियों पर दहेज मांगने का आरोप

City News Uttar Pradesh

बांदा में सपा का संगठन ‘वेंटिलेटर’ पर: दो माह से जिला कमेटी भंग, जिलाध्यक्ष की कुर्सी का सस्पेंस

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़